Friday, 23 April 2021

कालचक्र

शिव-अथर्वशीर्ष के अनुसार 'काल' की उत्पत्ति अविनाशी परमात्मा से होती है... 

अक्षरात्संजायते कालो,

कालाद्व्यापकः उच्यते,

व्यापको हि भगवान् रुद्रो 

भोगायमानो... 

यदा शेते रुद्रो संहरति प्रजाः ।

अर्थात् 'काल' जो समस्त दृश्यमात्र का आधार है, अविनाशी परमात्मा का पुत्र है। काल (Time) की व्यापकता ही 'स्थान' (space) है।

काल ही जन्म, जीवन (आयु), और यम (मृत्यु) है।

अध्यात्म रामायण, उत्तरकाण्ड, सर्ग ८ के अनुसार :

यत्ते मनीषितं वाक्यं तद्वदस्व ममाग्रतः। 

ततः प्राह मुनिर्वाक्यं शृणु राम यथातथम्।। २१

ब्रह्मणा प्रेषितोऽस्मीश कार्यार्थे तेऽन्तिकं प्रभो। 

अहं हि पूर्वजो देव तव पुत्रः परंतप।। २२

मायासङ्गमजो वीर कालः सर्वहरः स्मृतः।

ब्रह्मा त्वामाह भगवान् सर्वदेवर्षिपूजितः।। २३

रक्षितुं स्वर्गलोकस्य समयस्ते महामते। 

पुरा त्वमेक एवासीर्लोकान् संहृत्य मायया।। २४

भार्यया सहितस्त्वं ममादौ पुत्रमजीजनः। 

तथा भोगवतं नागमनन्तमुदकेशयम् ।। २५

मायया जनयित्वा त्वं द्वौ ससत्त्वौ महाबलौ। 

मधुकैटभकौ दैत्यौ हत्वा मेदोऽस्थिसञ्चयम् ।। २६

इमां पर्वतसम्बद्धां मेदिनीं पुरुषर्षभ। 

पद्मे दिव्यार्कसङ्काशे नाभ्यामुत्पाद्य मामपि ।। २७

मां विधाय प्रजाध्यक्षं मयि सर्वं न्यवेदयत्। 

सोऽहं संयुक्तसम्भारस्त्वामवोचं जगत्पते।। २८

रक्षं विधत्स्व भूतेभ्यो ये मे वीर्यापहारिणः। 

ततस्त्वं कश्यपाज्जातो विष्णुर्वामनरूपधृक्।। २९

हृतवानसि भूभारं वधाद्रक्षोगणस्य च। 

सर्वासूत्सार्यमाणासु प्रजासु धरणीधर।। ३०

रावणस्य वधाकाङ्क्षी मर्त्यलोकमुपागतः ।

दशवर्षसहस्राणि दशवर्षशतानि च।। ३१

कृत्वा वासस्य समयं त्रिदशेष्वात्मनः पुरा। 

स ते मनोरथः पूर्णः पूर्णे चायुषि ते नृषु ।। ३२

कालस्तापसरूपेण त्वत्समीपमुपागमत् ।

ततो भूयश्च ते बुद्धिर्यदि राज्यमुपासितम्।। ३३

तत्तथा भव भद्रं ते एवमाह पितामहः। 

यदि ते गमने बुद्धिर्देवलोकं जितेन्द्रिय ।।३४

सनाथा विष्णुना देवा भजन्तु विगतज्वराः। 

चतुर्मुखस्य तद्वाक्यं श्रुत्वा कालेन भाषितम्।। ३५

हसन् रामस्तदा वाक्यं कृत्स्नस्यान्तकमब्रवीत् ।

श्रुतं तव वचो मेऽद्य ममापीष्टतरं तु तत्।। ३६

--

अर्थ :

तब मुनिरूप (काल) ने कहा --

"हे राम!  जो वास्तविक बात है, सो सुनिए।  हे ईश! हे प्रभो! मुझे एक कार्य के लिए ब्रह्माजी ने आपके पास भेजा है। 

हे देव! हे शत्रुदमन! मैं आपका ज्येष्ठपुत्र हूँ। (२०-२२)

हे वीर!  माया के साथ आपका सङ्गम होने पर मैं प्रकट हुआ था। मैं सबका नाश करनेवाला हूँ और काल नाम से प्रसिद्ध हूँ। समस्त देवर्षियों से पूजित भगवान् ब्रह्माजी ने आपके लिए कहा है कि हे महामते! अब आपका स्वर्गलोक की रक्षा करने का समय है। पूर्वकाल में समस्त लोकों का संहार कर एकमात्र आप ही रह गये थे। (२३-२४)

फिर आपने अपनी भार्या माया के संयोग से सबसे पहले अपने पुत्र मुझको, तथा जल में शयन करनेवाले अनन्त नामक फण-धारी शेषनाग को रचा। (२५)

इस प्रकार माया से हमें उत्पन्न कर आपने महाबली और बड़े शूरवीर दो मधु-कैटभ नामक दैत्यों को मारा तथा उनके मेद और अस्थियों के समूहरूप इस पर्वतादि से युक्त पृथिवी को रचा। 

हे पुरुषश्रेष्ठ! 

फिर अपनी नाभि से प्रकट हुए दिव्य सूर्य के समान तेजस्वी कमल से मुझे उत्पन्न कर और मुझे ही प्रजापति बनाकर सृष्टि-रचना का सारा भार मुझे ही सौंप दिया। हे जगत्पते! इस प्रकार भार ग्रहण करने पर मैं आपसे बोला  (२६-२८) :

"जो प्राणी मेरे वीर्य (प्रजा) का नाश करनेवाले हैं उनसे रक्षा कीजिए।"

तब आप कश्यपजी के यहाँ वामनरूपधारी विष्णुभगवान् होकर प्रकट हुए।  (२९)

और राक्षसों का नाश करके आपने पृथिवी का भार उतारा। 

हे धरणीधर!  (इस समय भी) सारी प्रजा को उच्छिन्न होते देख आप रावण का वध करने के लिए मर्त्यलोक में पधारे थे। यहाँ रहने के लिए आपने पूर्वकाल में देवताओं में ग्यारह सहस्र वर्ष समय निश्चित किया था, सो आपकी मानव-शरीर की आयु पूर्ण होने के साथ ही आपका वह मनोरथ पूर्ण हो चुका है। (३०-३२)

अब, तापसरूप से काल आपके पास आया है ! यदि अभी आपका विचार कुछ दिन और राज्य करने का हो तो आपका शुभ हो, वैसा ही कीजिए। --ऐसा पितामह ब्रह्माजी ने कहा है। 

हे जितेन्द्रिय! 

यदि आपका विचार देवलोक चलने का हो तो (आप) विष्णुभगवान् से सनाथ होकर देवगण निश्चिन्त हो जायँ ।"

काल के मुख से ब्रह्माजी के वचन सुनकर रामजी हँसे और सबका अन्त करनेवाले काल से बोले --

"मैंने तुम्हारी सब बातें सुन लीं।  वे मुझे भी अत्यन्त इष्ट हैं। (३३-३६)

--

श्रीमदभगवद्गीता में 'काल' का उल्लेख इस प्रकार से है :

[4/2, 4/38, 8/7, 8/23, 8/ 27, 10/30, 10/33, 11/25, 11/32, 17/20],

एवं परम्पराप्राप्तमिमं राजर्षयो विदुः ।

स कालेनेह महता योगो नष्टः परन्तप।। २

न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते। 

तत्स्वयं योगसंसिद्धः कालेनात्मनि विन्दति ।। ३८

(अध्याय ४)

तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामनुस्मर युध्य च। 

मय्यर्पितमनैबुद्धिर्मामेवैष्यस्यसंशयः ।। ७

यत्र काले त्वनावृत्तिमावृत्तिं चैव योगिनः। 

प्रयाता यान्ति तं कालं वक्ष्यामि भरतर्षभ।। २३

नैते सृती पार्थ जानन्योगी मुह्यति कश्चन। 

तस्मात्सर्वेषु कालेषु योगयुक्तो भवार्जुन।। २७

(अध्याय ८)

प्रह्लादास्मि दैत्यानां कालः कलयतामहम्। 

मृगाणां च मृगेन्द्रोऽहं वैनतेयश्च पक्षिणाम्।। ३०

अक्षराणामकारोऽस्मि द्वन्दः सामासिकस्य च। 

अहमेवाक्षयः कालो धाताहं विश्वतोमुखः ।। ३३

(अध्याय १०)

दंष्ट्राकरालानि च ते मुखानि दृष्ट्वैव कालानलसन्निभानि। 

दिशो न जाने न लभे च शर्म प्रसीद देवेश जगन्निवास।। २५

--

कालोऽस्मि लोकक्षयकृत्प्रवृद्धो 

लोकान्समाहर्तुमिह प्रवृत्तः ।

ऋतेऽपि त्वा न भविष्यन्ति सर्वे 

येऽवस्थिताः प्रत्यनीकेषु योधाः ।। ३२

(अध्याय ११)

दातव्यमिति यद्दानं दीयतेऽनुपकारिणे ।

देशे काले च पात्रे च तद्दानं सात्त्विकं स्मृतम् ।। २०

(अध्याय १७)

***

इस प्रकार 'काल' के विभिन्न प्रकारों के वर्णन से स्पष्ट हो जाता है कि काल यद्यपि प्रत्येक प्राणिमात्र के 'मन' के साथ उसके लिए अनेक और भिन्न भिन्न रूपों में व्यक्त होता प्रतीत होता है किन्तु वह वैसी विषयपरक सत्ता (Objective Reality) नहीं हो सकता जैसा कि भौतिकशास्त्री मानकर उसका अध्ययन कर रहे हैं। 

अन्ततः वे भी इसी निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि 

"Objective Reality does not exist."

अर्थात् उन्हें घूम फिर कर,

"Subjective Reality"

या "जीव-चेतना" अर्थात्  "consciousness" / Existence of Conscious Being पर आना ज़रूरी हो जाता है, जहाँ वे  भ्रमित हो जाते हैं, क्योंकि वे यह नहीं समझ पाते कि इस प्रकार यह चेतना स्वयं पर ही लौट आई है। 

इस चेतना (consciousness) के दो रूप हैं, 

एक रूप है विषयपरक ध्यान (object-focused attention) और दूसरा है : 

वह स्रोत जहाँ से ध्यान (attention) का आगमन होता है। 

इसे शरीर में और शरीर से संबद्ध मान लिया जाता है, और इस प्रकार हम यह देख पाने में असमर्थ हो जाते हैं कि शरीर की जागृत, स्वप्न तथा गहरी स्वप्नरहित अवस्थाएँ केवल मनोगत या वृत्तिमात्र हैं जो सतत परिवर्तित होती रहती हैं जबकि इन तीनों अवस्थाओं में साक्षी का अस्तित्व तो स्वयंसिद्ध ही है, और जिसे समझने के लिए बहुत अधिक बुद्धि की बजाय विवेक की ही आवश्यकता है। यह साक्षी 'एक' या 'अनेक' नहीं हो सकता,  यह तो सर्वत्र व्याप्त वास्तविकता (the Reality as Existence)  है। सर्वत्र व्याप्त यह वास्तविकता दृष्टा-दृष्य के भेद से रहित है। इस अभेद वस्तु को ही 'सत्' अर्थात् ब्रह्म, आत्मा या परमात्मा कहा जाता है जो ज्ञान-अज्ञान से विलक्षण चित् अर्थात् विशुद्ध चैतन्य मात्र है। इसी प्रकाश से जीवभाव (ego) और लोक (संसार - world) प्रकाशित होते हैं, जबकि यह स्वयं उनका अचल अटल अविकारी अधिष्ठान नित्य है।  

यद्यपि वर्णन की सुविधा (sake of communication) के लिए यहाँ उसका उल्लेख अन्य पुरुष सर्वनाम 'वह' की तरह से किया जा रहा है, किन्तु प्रत्येक मनुष्य / चेतन सत्ता उसे अपने आपके रूप में चेतन अस्तित्व (sentient being) की तरह ही अनायास और सदैव जानती है। यह जानना बौद्धिक निश्चय,  अनुमान या बाहर से प्राप्त सूचना (information) न होकर अन्तःस्फूर्त ही होता है। इसे ही उत्तम पुरुष / first person  सर्वनाम 'मैं'  के रूप में जाना, और व्यक्त किया जाता है। 

यही है 'subjective existence' / 'subjective reality',  आत्मचेतना, जिसे अनायास और सबके द्वारा ही नित्य और सदा ही जाना जाता है।

***








Wednesday, 21 April 2021

अद्वैत द्वैत

भोजनं प्रथमं कुर्याद्भजनं तदनन्तरम्। 
भोजनेन द्वैतं तीर्त्वा भजनेनद्वैतं लभेत्।।
--
भोजनं प्रथमं कुर्यात् भजनं तत् अनन्तरम् ।
भोजनेन द्वैतं तीर्त्वा भजनेन अद्वैतं लभेत्।। 
--
मनुष्य को पहले भोजन और उसके बाद ही भजन करना चाहिए। भोजन से भोक्ता, भोज्य (कर्म) और भोजन (कार्य) के बीच के द्वैत आदि से निवृत्त होने पर फिर भजन के द्वारा अद्वैत की प्राप्ति होती है। 
--
शायद 
"भूखे भजन न होय गोपाला"
इसे ही कहने का दूसरा तरीका  है।
***

Saturday, 17 April 2021

तदपि न मुञ्चत्याशावायुः

 किसी समय शङ्कराचार्यकृत 

"भज गोविन्दम्" 

का एक श्लोक यहाँ पोस्ट किया था। 

Someone commented :

The translation of "आशा" is not "hope", but "desire".

I felt a bit curious and tried to check this. 

Two references came to my mind :

कठोपनिषद् १ / १ /

आशाप्रतीक्षे संगत्ँ सूनृतां च

इष्टापूर्ते पुत्रपशूंश्च सर्वान् ।

एतद् वृङ्क्ते पुरुषस्याल्पमेधसो 

यस्यानश्नन् वसति ब्राह्मणो गृहे।।८

Here "आशा" means "hope" only.

विवेकचूडामणि श्लोक :

अमृतत्वस्य नाशास्ति वित्तेनेत्येव हि श्रुतिः।

ब्रवीति कर्मणो मुक्तेरहेतुत्वं स्फुटं यतः।।७

Here again "आशा" means "hope" only.

I just couldn't understand why "आशा" should be translated "desire", and not "hope" !

--



Friday, 16 April 2021

Consciousness and Quantum Reality.

I was going through a brilliant post written by 

Zia Steele on 20 Aug. 2020, 

in medium.com :

"Is Consciousness a quantum phenomenon?"

It all depends on the perspective.  

There are a few premises which at first look  true but may lack reliability.

No one is an internet bot, but everyone and all are conscious being only. 

Even the quantum is a conscious being.

The idea that consciousness is limited to a particular body how-so-ever small or big itself needs to be examined.

Intelligence and consciousness are one or two depending on the perspective only. 

Today just before writing this post I wrote a post here about AI, BI, CI, HI.

Quantum principle, (Unstable?) Time-Space, and similar notions in Physics are within the frame-work of Mathematics, but Mathematics itself is found upon a set of definitions. Mathematics is thus based and supported by argumentative debate which again is subject to a language. 

A language especially the spoken one, is itself a compound event where the instrument is voice. This voice could be either a sound coming out as a result of the  interaction of purely material / mechanical objects or emanating from a living / conscious being endowed with awareness of a kind. This awareness is basically devoid of all distinctions like 'I' and 'not-I' and thus is described in the various spiritual scriptures (particularly those related to Veda and other such) as "Atman", "Brahman", "Cit", which all are equivalents of the spirit,  soul,  Supreme Reality, Totality or "Self", (Cosmic / Universal Self), 

Consciousness / Intelligence,

(and in the individual as consciousness and knowledge).

So in a way, everything is everything. 

(सर्वे सर्वार्थ वाचकाः)

The prominent Upanishad Ishavasya 

begins with this very sentence :

ईशावास्यमिदं सर्वं यत्किञ्च जगत्याञ्जगत् ।

तेन त्यक्तेन भुञ्जीथाः मा गृधः कस्य स्विद्धनम्।। 

This day Science and streams of knowledge and learning, begin with an entirely contrary (if not incorrect) way. 

Because our whole intellect (बुद्धि) is confined to consciousness (चेतना), it can never transcend the limits of this so called knowledge, where the knower, the known and the knowledge exist in the form of 3 distinct elements, whereas "Intelligence" (प्रज्ञा) is All-comprising Awareness (Cit / चित्) pervading all and everything, nay, it is the very "eye" that is the only witness to the manifest phenomenal Whole, while the same eye has no other witness WHO could "see" and be the evidence of this Witness.

So this Intelligence-Principle is identically the same as the Atman, आत्मन्, Brahman, ब्रह्मन्,  Cit / चित्,  Chaitanya / चैतन्य, respectively.

Arriving at this conclusion is possible for one who is earnest in spirit, free of any bias and prejudices, presumptions, presuppositions and truly deserves. The classic scripture Gita begins with the Samkhya-Darshana सांख्य दर्शन of कपिल, yet in all the next chapters the action / कर्म aspect of spiritual practice had been emphasized by Sri-Krishna (or VEDAVYASA / वेदव्यास, who is supposed to have written this great scripture).

Kapila (and His Samkhya-Darshana) utter not a single word about, or referring to God (ईश्वर), So some believe Kapila Muni was atheist (in the sense that He didn't mention God).

Likewise the Lord Buddha Who is again supposed to be an atheist was born in the Kingdom "Kapilavastu" which literally means : 

in the lineage of Kapila Muni, is yet another hint that why / how He didn't say a word about God (ईश्वर) and still He is accepted and worshipped as an incarnation of God / Lord Vishnu (विष्णु).

May be, this day Science needs to have a glance over this rich heritage of Sanatana Dharma and reach something tremendously important for all times in present and in future of humanity as a whole.

--


AI, BI and HI

We know that presently AI stands for artificial intelligence. I can understand if we abbreviate BI for the biological intelligence and likewise HI for the human intelligence. I can also see if by CI,  some-one wants to point out to the chemical intelligence as well.

Presently by CI we could assume it also a short form of computer intelligence,  and there is robotic intelligence as well, which could mean kind of mechanical intelligence.

Whatever be the criteria, we sure have shortage of such short forms because there are only 26 letters in the English language.

There could be psychological one as well,  and I  would like to preserve PI for this, but of course this could be a bit confusing.

My main focus is on the BI which includes both the biological and botanical life-forms of intelligence which is prompted in them by memory stored in their respective brains.

There could be a question, what about the brain of the plant-kingdom? Is there such a 'brain' in them! 

For the sake of communication, Let us presently skip this question.

We can see that sense of being an 'individual' is but the very first, prime memory that is formed in the consciousness associated with any and all life-forms.

When two or more consecutive experiences are felt in this consciousness,  the sense of 'just being' or the sense of 'just existing' gets splitting into the sense of 'me' and the sense of 'not-me'. 

Then only an 'individual' assumes its existence apart from the 'world's which is the 'other',  though connected by means of the 'senses'. 

It need not be said that this is the first illusion on the part of consciousness associated with that particular life-form.

Again,  based on and supported by this comes up the individuality of a conscious being, limited to this organic body.

Having a (enormously) big number of such experiences in memory is, what is 'evolution' in consciousness.

Self-growth and enrichment of this individual presupposes evolution of a mechanism that keeps the body secure and safe.

The fear of getting perished and the hope of survival keeps on this mechanism, though in time this gradually weakens and finally exists no more, when we say it is dead.

Fear is recognition of danger anticipated.

This is what is the basis of BI.

Learning through conditions and experiences however strengthens this BI (biological intelli-gence) becomes its second nature, which is no less than what AI stands for for intelligent machines, robots and even computers.

Then comes the PI which may be :

"the life of π",

as I have already said, I mean the psychological  intelligence, which is a stage / phase between the animal-intelligence and the HI, or the human intelligence.

--

When this HI, matures enough and tries to find out its own source and source-consciousness, there may come a breakthrough where the distinction between the individual (or the 'self') consciousness and the consciousness as such just disappears.

--


 

Wednesday, 7 April 2021

किं नाम कालः?

What is Time? 

----------©----------

अन्नाद्भवन्ति भूतानि पर्जन्यादन्नसंभवः ।

यज्ञाद्भवति पर्जन्यो यज्ञः कर्मसमुद्भवः ।। १४

(गीता अध्याय३)

The living organisms are the form of food, they consume. The food grows because of the water bearing clouds. The water bearing clouds happen as a consequence of sacrifices made according to yajna (Vedika rituals).

Again this yajna is the result of totality of actions / deeds as are instructed by the Veda.

कर्म ब्रह्मोद्भवं विद्धि ब्रह्माक्षरसमुद्भवम् ।

तस्मात्सर्वगतं ब्रह्म नित्यं यज्ञे प्रतिष्ठितम् ।।१५

(अध्याय ३)

And know that actions come into existence verily from Brahman, therefore yajna is ever the very abode of Brahman.

Thus we come as manifest beings from Brahman.

We live our life in the time span which is called 'age'. As such we are but the very transformation of what we eat,  drink and breath.

This implies the time we live, or our 'life-span' in terms of years, months and days is but the food we consume either in the form of intake by means of eating,  drinking and breathing. 

This is how "Time" comes into existence.

शिव-अथर्वशीर्ष on the other hand gives a clue how "Time" comes into existence :

अक्षरात्संजायते कालो कालाद्व्यापको उच्यते, व्यापको हि भगवान् रुद्रो... 

"Time" as such is generated from the imperish-able, and thereby pervades in the form of "Space".

Summarily. "Time" that is age or the lifetime of a man itself is nothing other than the food consumed by him.

--

Matter and energy, that are thus "food", give rise to the phenomenon : "Time" and subsequently the "Space".

--

This is how the question

What is "Time"?

has been dealt with by the ancient sages of the Sanatana Dharma. 

--

Thus "Time" as Objective Reality is but the transformation of food only. 

And as such this "Time" (आयु) or "Time and Space" simply, doesn't exist as an independent entity like matter and energy.

--

 



Thursday, 25 March 2021

Magnetism

Reading in :

अध्यात्म रामायण,

बालकाण्ड, 

प्रथम सर्ग,

रामहृदय, 

Came across this verse:

जगन्ति नित्यं परितो भ्रमन्ति 

यत्सन्निधौ चुम्बकलोहवद्धि। 

एतन्न जानन्ति विमूढचित्ताः

स्वाविद्यया संवृतमानसा ते।। १९

--

चुम्बक के समीप होने पर जिस प्रकार जड लोहे में गतिशीलता उत्पन्न  हो जाती है, उसी प्रकार जिनकी सन्निधि मात्र से यह विश्व सदा सब ओर भ्रमता रहता है, उन परमात्मा राम को, वे मूढजन नहीं जान सकते, जिनका हृदय आत्मा के अज्ञान से ढका हुआ है ।

--

इससे यही प्रमाणित होता है कि आज के वैज्ञानिकों से बहुत पहले ही ऋषि चुम्बकत्व के सिद्धान्त से परिचित थे ।

--

Just as near a magnet, a piece of iron becomes so magnetised, this whole existence becomes alive in the vicinity of : 

The Supreme Parabrahman SriRam.

But the unfortunate ones, immersed deep in the ignorance of the Self, know Him not, and keep wondering in misery and dark.

--

This points out :

  How long before the Physicists of the day, the ancient sages knew well about the magnetism!

--


Wednesday, 24 March 2021

गौण और प्रधान,

सापेक्ष और निरपेक्ष 

--

भगवत्कृपा से पिछले छः माह से उपनिषद् का पाठ कर रहा हूँ। 

प्रसंगवश, गीताप्रेस द्वारा प्रकाशित ईशादि नौ उपनिषद् (66) मेरे पास है । उसी क्रम में पाठ / अध्ययन करते हुए कल रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे ऐतरेय उपनिषद् का पाठ पूरा हुआ। 

इस उपनिषद् का प्रारंभ :

"ॐ आत्मा वा इदमेक एवाग्र आसीत्। 

नान्यत् किञ्चन मिषत् ।

स ईक्षत लोकान्नु सृजा इति। " 

से होता है। 

इसका अंतिम मंत्र इस प्रकार से है :

"स एतेन प्रज्ञेनात्मनास्माल्लोकादुत्क्रम्यामुष्मिन्स्वर्गे लोके सर्वान् कामानाप्त्वामृतः समभवत्समभवत्।।"

--

इस उपनिषद् के आरंभ से ही सृष्टि के विधान का वर्णन है। 

औपनिषदिक और वैदिक सिद्धान्त के अनुसार, अस्तित्व की रचना अथवा नाश नहीं होता और न अस्तित्व से भिन्न और पृथक् कोई ऐसी विशिष्ट सत्ता है जो अस्तित्व की रचना या विनाश करती है। 

केवल संस्कृत भाषा के अध्ययन के विशिष्ट प्रयोजन से एक मित्र के साथ यह पाठ आरंभ हुआ था। यह अध्ययन करते हुए अनेक प्रश्न उसके द्वारा किए गए जिनका उत्तर मैं सन्तोषप्रद तरीके से नहीं दे सका। 

विशेषतः उस आत्मा का स्वरूप क्या है, इसे स्पष्ट करना मेरे लिए सामर्थ्य से परे था।

कल (23-03-2021) की रात्रि में कुछ ऐसी ही मनःस्थिति में सो गया। 

आज ब्रह्म-मुहूर्त में दो तीन अद्भुत् स्वप्न आए :

पहला वही जो बचपन से आता रहा है और मुझे नहीं पता, कि कब तक आता रहेगा। उसका उल्लेख बाद में। किन्तु उसका संबंध बाद के दो स्वप्नों से होने के कारण केवल अपने संदर्भ के लिए ही यहाँ संकेत है। 

दूसरे स्वप्न में मैं किसी विचित्र लोक में भ्रमण कर रहा था जहाँ दूर दूर तक कोई बस्ती, गाँव, नगर आदि नहीं थे। केवल शुष्क धरती थी, जिस पर कोई वनस्पति आदि भी नहीं थी। 

कुछ विचित्र पशु अवश्य यहाँ-वहाँ भटक रहे थे ।

वास्तव में मुझे वहाँ बेचैनी तो उतनी नहीं थी जितनी कि उदासी थी । वह स्वप्न बीत गया और (शायद) पाँच-दस मिनट बाद एक स्वप्न आया, जिसमें मैं पुनः उसी उदास सी मनःस्थिति में कहीं ऐसे ही स्थान पर घूम रहा था। मेरे आसपास वे ही पशु भी थे,  जो आपस में झगड़ रहे थे। उनका ध्यान मुझ पर गया, तो वे वहाँ से इधर उधर चले गए। उनमें से एक पशु डायनोसोर जैसा था जिसकी गर्दन पर दोनों तरफ तीन चार हाथी के कान जैसे थे, जो भूरे रंग का था।। वे सभी जल्दी ही मुझसे दूर चले गए और मैंने अपने आप को एक बस्ती में पाया जहाँ चार-पाँच छोटे छोटे बालक थे। मैंने एक बालक से कहा:

"तुम लोग बहुत असुरक्षित हो, अपनी रक्षा के लिए तलवार रखा करो और उसे चलाना भी सीख लो।"

मेरे यह कहने का कारण सिर्फ यह था कि मुझे लग रहा था कि मैं उस स्वप्न में किसी 'भविष्य' में चला गया था। 

वे बच्चे मानों किसी आदिम युग के थे। 

फिर वे मुझसे हिन्दी में कुछ बातें करने लगे। 

बड़ी मुश्किल से हमारी बातें हो पा रही थीं ।

वहाँ सब घर मिट्टी-पत्थर से बने थे और आपस में बहुत सटे हुए थे।  वहाँ सड़क जैसा कुछ नहीं था। तब मैंने उस बच्चे से कहा :

"तुमने कार देखी होगी?"

उसे कुछ समझ में नहीं आया। फिर मैंने उसे बताया :

"कुछ समय पहले यहाँ बहुत चौडी़ सड़केंं थीं जिन पर कारें चलती थीं। तीन चार इस लेन पर, और तीन चार उस लेन पर।"

उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था। 

फिर मैंने उससे पूछा :

"तुमने पिक्चर देखी है कभी?"

उसे यह सब समझना मुश्किल था। 

फिर मैं वहीं पास के घर के सामने पहुँचा जहाँ भगवान रावण (जी, भगवान रावण!) के बारे में कुछ लिखा था। वहाँ मेरी आयु का एक आदमी बैठा था जिसने कपाल पर लाल-पीले रंग का लेप किया था। 

वह बोला :

"हाँ,  मैंने ऐसे डब्बे देखे हैं जिनमें कोई आदमी बैठ जाता था ओर वह डब्बा चलने लगता था। उसका नाम 'ड्राइवर' था।"

उस आदमी से बातें करते हुए मैं उसे बताने लगा कि सब कुछ एक ही आत्मा है, जो निरपेक्ष होते हुए भी असंख्य सापेक्ष रूपों में व्यक्त होती रहती है। उसे ही प्रधान आत्मा भी कहते हैं, और वही असंख्य गौण आत्माओंं के रूप में एक दूसरे को और अपने आपको अलग अलग भी मान लेती है। 

वह आदमी मुझे आश्चर्य और कौतूहल से देखने लगा। 

--

सुबह जब उस मित्र को स्वप्न बताया तो उसने कहा :

"आत्मा के बारे में तुम जो बात मुझे अब तक नहीं समझा सके, वह तुम्हारे स्वप्न के चार शब्दों (निरपेक्ष-सापेक्ष, प्रधान-गौण) से मुझे पूरी तरह समझ में आ गई!"

--


अब पुनः पहले स्वप्न के बारे में :

मुझे कभी कभी नींद में स्वप्न जैसा कुछ अनुभव होता है, जहाँ मुझे लगता है कि मेरी मृत्यु हो चुकी है,  किन्तु फिर जाग जाने पर समझ में आता है कि मैं अभी जीवित हूँ और यह स्वप्न ही था। 

इसलिए मुझे लगता है कि मृत्यु से पहले पता नहीं कितनी बार मुझे फिर फिर यह स्वप्न आता रहेगा। 

--



Tuesday, 23 March 2021

ऐतरेय उपनिषद् / कोऽहम्?

(स आत्मा वा पुरुषऽयम्।)

स ईक्षत कथं न्विदं मदृते स्यादिति 

स ईक्षत कतरेण प्रपद्या इति ।

स ईक्षत यदि वाचाभिव्याहृतं कोऽहम् ?--

यदि प्राणेनाभिप्राणितं यदि चक्षुषा दृष्टं 

यदि श्रोत्रेण श्रुतं यदि त्वचा स्पृष्टं 

यदि मनसा ध्यातं यद्यपानेनाभ्यपानितं 

यदि शिश्नेन विसृष्टमथ कोऽहमिति ।।११

(अध्याय १, खण्ड ३)

--

सः ईक्षतः (?) कथं नु इदं 

मत् ऋते स्यात् इति 

स ईक्षतः (?) कतरेण प्रपद्यै इति। 

स ईक्षतः (?) यदि वाचा अभिव्याहृतं 

यदि प्राणेन अभिप्राणितं 

यदि चक्षुषा दृष्टं 

यदि मनसा ध्यातं 

यदि अपानेन अभ्यपानितं 

यदि शिश्नेन विसृष्टं अथ

कः अहं इति। 

--

स एतमेव सीमानं विदार्यैतया द्वारा प्रापद्यत। 

सैषा विदृतिर्नाम द्वास्तदेतन्नान्दनम् ।

तस्य त्रय आवसथास्त्रयः स्वप्नाः ।

अयमावसथोऽयमावसथोऽयमावसथ इति ।।१२

(अध्याय १, खण्ड ३)

--

सः एतं एव सीमानं विदार्य एतया द्वारा प्रापद्यत। 

सा एषा विदृतिः नाम द्वाः तत् एतत् नान्दनम्। 

तस्य त्रयः आवसथाः त्रयः स्वप्नाः। 

अयं आवसथः अयं आवसथः अयं आवसथः इति।। 

--

स जातो  भूतान्यभिव्यैख्यत् किमिहान्यं वावदिषदिति। 

स एतमेव पुरुषं ब्रह्म ततममपश्यत् ।

इदमदर्शमिति३ ।। १३

(अध्याय १, खण्ड ३)

--

सः जातः भूतादि अभिव्यैख्यत किं इह अन्यं वा अवदिषत् इति। सः एतं एव पुरुषं ब्रह्म ततमं अपश्यत्। 

इदं अदर्शं इति।। 

--

तस्मादिदन्द्रो नामेदन्द्रो ह वै नाम तमिदन्द्रं सन्तमिन्द्र इत्याचक्षते परोक्षेण । 

परोक्षप्रिया इव  हि देवाः परोक्षप्रिया इव हि देवाः।। १४

--

तस्मात् इदन्द्रो नाम ह वै नाम तं इन्द्रं सन्तं इन्द्रः इति आचक्षते परोक्षेण। परोक्षप्रियाः इव हि देवाः परोक्षप्रियाः इव हि देवाः।। 

--

केनोपनिषद् :

--

तस्माद् वा इन्द्रोऽतितरामिवान्यान् देवान् स ह्येन्नेदिष्ठं पस्पर्श, स ह्येनत् प्रथमो विदाञ्चकार ब्रह्मेति।। ३

--

तस्मात् वा इन्द्रः अतितराम् इव अन्यान् देवान् सः हि एनत् नेदिष्ठं पस्पर्श, सः हि एनत् प्रथमः विदाञ्चकार ब्रह्म इति।। 

--

Monday, 22 March 2021

क्यों और किसे?

किसी स्थिति,  प्रश्न या समस्या का सामना करने पर प्रायः हर कोई बहुत गंभीरता से उसके सभी कारणों पर चिन्तन कर सकता है। फिर भी संभव है कि बहुत से कारणों की उसे कल्पना तक नहीं होती या वह उन कारणों के संबंध में जान बूझकर अनभिज्ञ दिखाई देने का प्रयास करता है। 

सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु है संप्रेषणीयता का अभाव या  "communication gap",

जिसके कारण यद्यपि हम सौहार्दपूर्वक परस्पर किसी विषय पर   बातचीत तो करते हैं, किन्तु हमारे मन मूल समस्या की उपेक्षा करते रहते हैं।  हमें अपने अज्ञान का आभास भी नहीं होता,  इसलिए सारी बातचीत व्यर्थ और समय का अपव्यय होती है। 

एक उदाहरण के लिए, भय के विषय में चिन्तन करें, तो बड़े बड़े विद्वान 

'भय दूर कैसे किया जाए?' 

इस पर बहुत तर्कपूर्ण ढंग से समझाते हैं।

मनोवैज्ञानिक "fobia" के अनेक प्रकारों की विस्तारपूर्वक विवेचना और विश्लेषण करते हैं। 

Claustrophobia, -fear of closed spaces, 

or fear of open spaces,

भय का एक रूप है। 

तथाकथित शास्त्रवेत्ता 'मृत्यु-भय' पर इसी प्रकार से विवेचना करते हैं। नास्तिक या आस्तिक भी मृत्यु क्या है और मृत्यु के बाद हमारा क्या होता है इस बारे में बहुत अध्ययन और परस्पर वैचारिक संवाद इत्यादि करते हैं । 

'कठोपनिषद्' या 'गरुडपुराण' तो अत्यन्त रोचक तरीके से इस विषय में उपदेश / शिक्षा प्रदान करते हैं। 

सभी विद्वान इस प्रकार 'भय' के बड़े बड़े विशेषज्ञ होते हैं किन्तु क्या फिर भी वे संशयरहित हो पाते हैं? 

वे निरन्तर भय के बारे में किन्हीं मान्यताओं से बन्धे होते हैं।  'भय' के इस प्रश्न पर चिन्तन करने के हमारे तरीके में मूलतः ही तो कहीं त्रुटि नहीं है? 

स्पष्ट है कि जिन विषयों में हम भयभीत होते हैं वे अनेक होते हैं। किसी को कुत्तों से डर लगता है तो किसी को बिल्ली से, किसी को अंधेरे से डर लगता है तो किसी को भीड़ से। किसी को समाज से डर लगता है तो किसी को निर्धन हो जाने से। किसी को दूसरों से डर लगता है तो किसी को नाते-रिश्तों से। किसी को भविष्य से डर लगता है तो किसी को भूत से! किसी को कल्पना से डर लगता है तो किसी को वास्तविकता से। सभी के अपने अपने डर होते हैं। किसी को सपने से डर लगता है तो किसी को सोने से। कभी इस बात या कारण से डर लगता है तो कभी उस बात से। 

बहुत से लोग हत्या करने की कल्पना तक करने से डरते हैं तो बहुत से आत्महत्या करने तक के बारे में सोचने से नहीं डरते। 

क्या इन सब भयों (से मुक्ति) के संबंध में क्या किया जाना चाहिए या किया जा सकता है, इसका कोई सुनिश्चित तय उत्तर हो सकता है? 

फिर भी यह प्रश्न कि  यह प्रश्न कि 

'भय किसे है?'

शायद हमें इस बारे में कोई उपयोगी सूत्र या संकेत अवश्य दे सकता है। 

हाँ शायद आपको हँसी आ रही होगी! 

किन्तु थोड़ा ध्यान दें तो दिखलाई देगा कि भय 'मुझे' ही तो लगता है!

"यह भी कोई उत्तर हुआ?"

किन्तु और भी अधिक ध्यान से देखें तो यह समझना रोचक भी हो सकता है कि भय का उद्गम और अभिव्यक्ति हमारे अपने ही भीतर, और भीतर से है।

तात्पर्य है वह 'चेतना' जो हम हैं। 

'चेतना' को हम 'मन' मान लेते हैं,  जो मूलतः हमारी एक भ्रामक कल्पना / मान्यता ही तो है! 

एक ओर तो हम अपने आपको 'मन' कहते-समझते हैं, तो दूसरी ओर अपने इसी 'मन' को अकसर ही 'मेरा मन' भी कहते और समझ बैठते हैं। 

थोड़ा ध्यान से देखें तो यह समझना आसान है कि हम 'मन' नहीं, जो कि सतत बदलता रहता है । इसी 'मन' की पृष्ठभूमि में जो चेतना अथवा अपने 'होने-मात्र' का सहज और स्वाभाविक भान है,  जिसे हमने कहीं और से प्राप्त नहीं किया, वही हमारी वास्तविकता है। 

यदि इस तरह से देखें तो यह तो 'मन' ही है जो बदलती स्थितियों के साथ बदलता हुआ कभी भयभीत तो कभी निर्भय, कभी उत्साहित तो कभी अवसादयुक्त होता रहता है। कभी चिन्तित, कभी व्याकुल, कभी जडवत, कभी 'सफल' या 'असफल' होता है। 

क्या वह पृष्ठभूमि, जिसमें यह सतत बदलता 'मन' सतत ही भिन्न भिन्न रूप ग्रहण करता है, 'मन' के इन अनेक रूपों से रंचमात्र भी प्रभावित होती है?

--

Thursday, 18 March 2021

The Brahman


Courtesy : Vandana Goel.

 ब्रह्मन् 

--

The tetrahedron I have described in my last post could be a good example to represent the idea of Brahman. 

(Interestingly, here I have been suggested the word "Phoenix"! My AI hints that every word I write with meaning of the whole sentence is carefully monitored by some machine or man. Doesn't matter!)

The Brahman, the Atman (the Self) and the Supreme Reality are said to be devoid of the 3 kinds of distinctions pertaining to everything else.

Though Brahmasutra candidly explains that what we call "everything else" could again be seen rooted in this "Brahman" only.

There I would like to compare this word as an analogy to the tetrahedron, the model I used for discussing this whole matter of

"Life and Living".

Just as the  tetrahedron could be synonymous with "Brahman", we can see how " ego" may be of the "self" / the individual living being.

The Self on the other hand is the totality of all such "selves" and their collective world.

Individually though each and every individual experiences the three states of "Life and Living", the "world" experienced during these 3 states is shared by them in their waking state only. 

This doesn't explain very satisfactorily, if the other two (mental) states of the individual could be dealt with with reference to, and on the basis  of that criteria.

However. The Dharma is what could be indicated by the other 3 faces of our model.

The concept of Dharma is akin to nature. 

So each and everything without exception and without fail obeys the "Laws of nature" which a scientist tries to discover. Of course, this again points out that he has a perfect conviction that there is something, an "Intelligence Supreme", that governs the nature and has its own charter of such laws that are strictly followed by the subjects under its Governance. 

This is enough reason to hypothesise there is such an entity Utmost Intelligent.

This leads to the conclusion that there is this Supreme Intelligence / God, whatever name it is given.

So there comes an idea that this entity could possibly be known in terms of "discovery" or "Realization".

The problem then is :

If this like Brahman or Atman, is devoid of parts and distinctions, how and who other than Itself  could "know" or "discover" this "Reality", because It is neither an individual nor a collective (like the collective of individual beings in their waking state where they experience the "world".

Whatever be the case, some may think there is possibly a way to "GOD-REALIZATION". They may claim and believe their own version of such a Reality. 

This could represent another face of our model.

There could be many others (individuals) who would instead like to question about the Reality / validity if the "self" / "Individual".

They may try to find out :

"SELF-REALIZATION".

Still there are some who are bogged and exasperatedly try to be free (of sorrow,  misery, and this whole chaos, situation, though they have no clue / inkling, exactly "who" will be "free", and in what form will be this

"LIBERATION " 

when they have attained this.)

This could be likened to the fourth face of this TETRAHEDRON.

--



Wednesday, 17 March 2021

The tetrahedron

Let us imagine a regular tetrahedron with 4 identical triangles as its 4 faces.

"GOD-REALIZATION" has been written on 

Face One.

"SELF-REALIZATION" on 

Face Two. 

"LIBERATION" on 

Face Three.

And "EGO" on

Face Four. 

--

Given that,

All these are mutually exclusive, and you can attain only one of them by touching with your finger. 

What will you opt for?

--

Or,  could you perhaps find some way, if all of them could be attained by attainment of any of them ?

--


Saturday, 13 March 2021

406, अनन्यत्वमधिष्ठानात्

अनन्यत्वमधिष्ठानादारोप्यस्य निरीक्षितम्।

पण्डितै रज्जुसर्पादौ विकल्पो भ्रान्तिजीवनः।। ४०६

--

अनन्यत्वं अधिष्ठानात् आरोप्यस्य निरीक्षितम्। 

पण्डितैः रज्जु-सर्प-आदौ विकल्पः भ्रान्ति-जीवनः ।।

--

अधिष्ठान पर जिसे आरोपित किया जाता है, उस आरोपित को अधिष्ठान से अनन्य मान लिया जाना ही, आरोपित की सत्यता के आभास के उत्पन्न होने का कारण होता है। 

पण्डितों के अनुसार, रज्जु में आरोपित सर्प को सत्य मान लेना ही, वैकल्पिक सर्प के सत्य होने का भ्रम पैदा करता है।

--

Seeing an image superimposed upon an object causes the illusion that the image has its own reality quite different and independent of the object (which is completely forgotten), and the image appears to be the only reality.

According to the wise, the assumed reality of the superimposed image, is itself the cause of this illusion.

--

 



विवेकचूडामणि / vivekacUDAmaNi

About a week ago, started this new blog in blogger.

38 posts written so far.

Contains the verses in Sanskrit, the translation into Hindi and English, with occasional comments.

कुछ दिनों पहले यह ब्लॉग लिखना शुरू किया है। 

मूल संस्कृत श्लोक, अन्वय, तथा हिन्दी व अंग्रेजी में भावार्थ है। 

--

May take some 3-4 months to complete.

--

--

Wednesday, 10 March 2021

उपाधिः

उपाधिः उपमानेव मीमान्सयानुमीयते। 

अतः भवति माया विलासमात्रः बुद्धेर्या ।।१

कल्पनयाप्रेरिता सा सृजत्यावरणविक्षेपौ ।

प्रमादानवधानतया भवति सैव स्मृतिदोषापि।।२

जीवभावः तथा एव भ्रान्त्या सृजित कल्पना।

जीवभावः उपाधिः अतोऽसौ भ्रान्तकल्पना।।३

तथा हि ईश्वरोऽपि स्यात् यो गृह्यते परात्मवत् ।

एवमेव अभेदात्मनि उपाधिभेदं तत्मिथ्या।। ४

केन वा कथं लभ्यो कदा वा लब्धवानहम्। 

इति आशङ्कया आशा या मिथ्याभासैव च।। ५

कोऽहमिति विचारेण लीयते तदात्म-कल्पना। 

अपि लीयते च भेदं तत् यदात्मपरात्मयोः।। ६

एवं हि ज्ञात्वा स्वात्मानं तथात्मनि रमते इहैव ।

स हि भवेद्ब्रह्मविच्च सैव आत्मवेत्ता तथा।। ७

इति यद्रचितं अत्र एतत् जीवभावेन । 

न बुद्धिविलासं तु अपि च तद्विवेकैव ।। ८

ये पठन्ति इदमष्टकं प्रमादरहितं भूत्वा ।

सावधानेन गृहीत्वा च तेषां शान्तिर्भविष्यति।। 

--