Showing posts with label Vedika Science -9. Show all posts
Showing posts with label Vedika Science -9. Show all posts

Saturday, 1 August 2015

Vedika Science -10.

Vedika Science -10.
--
प्रश्न 7:
चारों युगों के मूल दिनों को कौन बता सकता है?
उत्तर:
नवमी कार्तिके शुक्ला कृतादिः परिकीर्तिता ।
वैशाखस्य तृतीया या शुक्ला त्रेतादिरुच्यते ॥
माघे पञ्चदशी कृष्णा द्वापरादिः स्मृता बुधैः ।
त्रयोदशी नभस्ये च कृष्णा सादिः कले स्मृताः ॥
एतश्चतस्रस्तिथयो युगाद्या दत्तं हुतं चाक्षयमासु विद्यात् ।
युगे युगे वर्षशतेन दानं युगादिकाले दिवसेन तत्फलम् ॥
(स्कन्दपुराण, माहेश्वरखण्ड-कुमारिकाखण्ड 3-299, 300, 301, 302)
--
अर्थ :
अब युगादि तिथियाँ बतायी गयी हैं ।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सत्ययुग की आदि बतायी गयी है ।
वैशाखशुक्ल पक्ष की जो तृतीया है, वह त्रेता युग की आदि कही जाती है ।
माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विद्वानों ने द्वापर की आदि तिथि माना है ।
और भाद्र कृष्ण त्रयोदशी कलियुग की प्रारम्भ-तिथि कही गयी है ।
ये चार युगादि तिथियाँ हैं, इनमें किया हुआ दान और होम अक्षय जानना चाहिये ।
प्रत्येक युग में सौ वर्षों तक दान करने से जो फल होता है, वह युगादि-काल में एक दिन के दान से प्राप्त हो जाता है ।
--
Vedika Science -10.
--
Q.7:
Who could tell the date( tithi) of the beginning of the 4 yuga-s?
Answer :
navamī kārtike śuklā kṛtādiḥ parikīrtitā |
vaiśākhasya tṛtīyā yā śuklā tretādirucyate ||
māghe pañcadaśī kṛṣṇā dvāparādiḥ smṛtā budhaiḥ |
trayodaśī nabhasye ca kṛṣṇā sādiḥ kale smṛtāḥ ||
etaścatasrastithayo yugādyā dattaṃ hutaṃ cākṣayamāsu vidyāt |
yuge yuge varṣaśatena dānaṃ yugādikāle divasena tatphalam ||
(skandapurāṇa, māheśvarakhaṇḍa-kumārikākhaṇḍa
3-299, 300, 301, 302)
--
Meaning :
Now the dates (tithi-s) of the beginning of the respective yuga-s are described.
On the 9th of the bright-moon fortnight of the month kārtika, was the first day of kṛta / satya-yuga.
On the 3rd of the bright-moon fortnight of the month vaiśākha, was the first day of tretā-yuga.
On the 15th of the waning moon fortnight of the month māgha, was the first day of dvāpara-yuga.
On the 13th of the waning moon fortnight of the month bhāra, was the first day of kali-yuga.
These four dates are described as the beginning-dates of the 4 yuga-s.
Whatever sacrifice (homa) is performed, and charity (dānaṃ) is given is ever-lasting.
--  


Wednesday, 29 July 2015

Vedika Science -10.

Vedika Science -10.
--
प्रश्न 6 :
किस श्रेष्ठ ब्राह्मण को आठ प्रकार के ब्राह्मणत्व का ज्ञान है?
उत्तर :
विप्रवर! अब आप ब्राह्मण के आठ भेदों का वर्णन सुनें -
मात्र, ब्राह्मण, श्रोत्रिय, अनूचान, भ्रूण, ऋषिकल्प, ऋषि, और मुनि,
ये आठ प्रकार के ब्राह्मण श्रुति में पहले बताए गए हैं ।
इनमें विद्या और सदाचार की विशेषता से पूर्व-पूर्व की अपेक्षा उत्तरोत्तर श्रेष्ठ हैं । जिसका जम-मात्र ब्राह्मण-कुल में हुआ है,वह जब जातिमात्र से ब्राह्मण होकर ब्राह्मणोचित उपनयन-संस्कार तथा वैदिक कर्मों से हीन रह जाता है, तब उसको ’मात्र’ ऐसा कहते हैं ।
जो एक उद्देश्य को त्यागकर-व्यक्तिगत स्वार्थ की उपेक्षा करके वैदिक आचार का पालन करता है, सरल, एकान्तप्रिय, सत्यवादी तथा दयालु है, उसे ’ब्राह्मण’ कहा गया है ।
जो वेद की किसी एक शाखा को कल्प और छः अंगोंसहित पढ़कर ब्राह्मणोचित छः कर्मों में संलग्न रहता है, वह धर्मज्ञ विप्र ’श्रोत्रिय’ कहलाता है ।
जो वेदों और वेदांगों का तत्वज्ञ, पापरहित, शुद्धचित्त, श्रेष्ठ, श्रोत्रिय विद्यार्थियों को पढ़ानेवाला और विद्वान् है, ’वह अनूचान’ माना गया है ।
जो अनूचान के समस्त गुणों से युक्त होकर केवल यज्ञ और स्वाध्याय में ही संलग्न रहता है, यज्ञशिष्ट अन्न भोजन करता है और इन्द्रियों को अपने वश में रखता है, ऐसे ब्राह्मण को ’भ्रूण’ कहते हैं ।
जो संपूर्ण वैदिक और लौकिक विषयों का ज्ञान प्राप्त करके मन और इन्द्रियों को वश में रखते हुए सदा आश्रम में निवास करता है, वह”ऋषिकल्प’ माना गया है ।
जो पहले ऊर्ध्वरेता (नैष्ठिक ब्रह्मचारी) होकर नियमित भोजन करता है, जिसको किसी भी विषय में कोई सन्देह नहीं है तथा जो शाप और अनुग्रह में समर्थ और सत्यप्रतिज्ञ है; ऐसा ब्राह्मण ’ऋषि’ माना गया है ।
जो निवृत्तिमार्ग में स्थित, संपूर्ण तत्वों का ज्ञाता, काम-क्रोध से रहित, ध्याननिष्ठ, निष्क्रिय, जितेन्द्रिय तथा मिट्टी और सुवर्ण को समान समझनेवाला है, ऐसे ब्राह्मण को ’मुनि’ कहते हैं ।
इस प्रकार वंश, विद्या और वृत्त (सदाचार) - से ऊँचे उठे हुए ब्राह्मण ’त्रिशुक्ल’ कहलाते हैं ।
वे ही यज्ञ आदि में पूजे जाते हैं ।
इस प्रकार आठ प्रकार के ब्राह्मणों का वर्णन किया गया ।*
--
 *अथ ब्राह्मणभेदांस्त्वमष्टौ विप्रावधारय ॥
मात्रश्च ब्राह्मणश्चैव श्रोत्रियश्च ततः परम् ।
अनूचानस्तथा भ्रूणो ऋषिकल्प ऋषिर्मुनिः॥
इत्येतेऽष्टौ समुद्दिष्टा ब्राह्मणाः प्रथमं श्रुतौ ।
तेषां परः परः श्रेष्ठो विद्यावृत्तविशेषतः ॥
ब्राह्मणानां कुले जातो जातिमात्रो यदा भवेत् ।
अनुपेतक्रियाहीनो मात्र इत्यभिधीयते ॥
एकोद्देश्यमतिक्राम्य वेदस्याचारवानृजुः ।
स ब्राह्मण इति प्रोक्तो निभृतः सत्यवाग्घृणी ॥
एकां शाखां संकल्पां च षड्भिरङ्गैरधीत्य च ।
षट्कर्मनिरतो विप्रः श्रोत्रियो नाम धर्मवित् ॥
वेदवेदाङ्गतत्वज्ञः शुद्धात्मापापवर्जितः ।
श्रेष्ठः श्रोत्रियवान् प्राज्ञः सोऽनूचान इति स्मृतः ॥
अनूचानगुणोपेतो यज्ञस्वाध्याययन्त्रितः ।
भ्रूण इत्युच्यते शिष्टैः शेषभोजी जितेन्द्रियः ॥
वैदिकं लौकिकं चैव सर्वज्ञानमवाप्य यः ।
आश्रमस्थो वशी नित्यमृषिकल्प इति स्मृतः ॥
ऊर्ध्वरेता भवत्यग्रे नियताशी न संशयी ।
शापानुग्रहयोः शक्तः सत्यसन्धो भवेदृषिः ॥
निवृइत्तः सर्वतत्वज्ञः कामक्रोधविवर्जितः ।
ध्यानस्थो निष्क्रियो दान्तस्तुल्यमृत्काञ्चनो मुनिः ॥
एवमन्वयविद्याभ्यां वृत्तेन च समुच्छ्रिताः ।
त्रिशुक्ला नाम विप्रेन्द्राः पूज्यन्ते सवनादिषुः ॥
(स्कन्दपुराण, माहेश्वर-कुमारिकाखण्ड, 3- 287....298)
--
Vedika Science -10.
--
Q.6:Who could be said to be such a great brāhmaṇa, that knows the 8 kinds of brāhmaṇa-hood, in superior order respectively from the lowest to the highest?
Answer : O Great brāhmaṇa! Now listen the 8 distinctions between the brāhmaṇa-s according to which they are said less or more qualified and superior.
According to Veda, these are respectively as follows:
1.mātra, 2.brāhmaṇa, 3.śrotriya, 4. anūcāna, 5.bhrūṇa, 6.ṛṣikalpa  7.ṛṣi and muni.
1.A mātra is one who is though born in a brāhmaṇa family, but has not been initiated in the process of  becoming a brāhmaṇa by performing the necessary rituals.
2. A brāhmaṇa is one, who without fixing a goal, just selflessly follows the way of vedika discipline. Such a one is of simple mind, loves to live alone, truth-speaking, and kind-heart.
3.One who alongwith 'kalpa' and the six components their-of, learns one branch of veda, is called śrotriya.
4.anūcāna is one, who has a deep knowledge of veda and secondary texts of veda, who is sinless, of pure mind, who teaches śrotriya-pupils.
5. One who has all the qualities of  anūcāna, but is enhgaged in study alone, feeds on the food left-over of sacrifices, and keeps the senses in control is known as 'bhrūṇa' (the literal meaning of this word is embryo).
6.One who has full control over his mind and senses and keeping the attention focused on the 'brahman / ब्रह्म'  follows the discipline of 'ब्रह्मचर्य' with determination. Lives in hermitage, Such a one is called ṛṣikalpa.
7. One who is moderate in food, and has no more doubts regarding the nature of Self / 'brahman', who is capable of granting boons and condemnations and sways away not from truth. Such a brāhmaṇa is termed ṛṣi
8. And lastly, One who has discarded the world, who knows all, free from desire and anger, abiding in meditation, indulging not in action, having control over the senses, and treats the dust and gold alike, such a noble brāhmaṇa is called 'muni'.
All such in fact who have in fact liberated, are called 'triśukla'.
They alone deserve to be offered worship in vedika sacrifices.
--

*atha brāhmaṇabhedāṃstvamaṣṭau viprāvadhāraya ||
mātraśca brāhmaṇaścaiva śrotriyaśca tataḥ param |
anūcānastathā bhrūṇo ṛṣikalpa ṛṣirmuniḥ||
ityete:'ṣṭau samuddiṣṭā brāhmaṇāḥ prathamaṃ śrutau |
teṣāṃ paraḥ paraḥ śreṣṭho vidyāvṛttaviśeṣataḥ ||
brāhmaṇānāṃ kule jāto jātimātro yadā bhavet |
anupetakriyāhīno mātra ityabhidhīyate ||
ekoddeśyamatikrāmya vedasyācāravānṛjuḥ |
sa brāhmaṇa iti prokto nibhṛtaḥ satyavāgghṛṇī ||
ekāṃ śākhāṃ saṃkalpāṃ ca ṣaḍbhiraṅgairadhītya ca |
ṣaṭkarmanirato vipraḥ śrotriyo nāma dharmavit ||
vedavedāṅgatatvajñaḥ śuddhātmāpāpavarjitaḥ |
śreṣṭhaḥ śrotriyavān prājñaḥ so:'nūcāna iti smṛtaḥ ||
anūcānaguṇopeto yajñasvādhyāyayantritaḥ |
bhrūṇa ityucyate śiṣṭaiḥ śeṣabhojī jitendriyaḥ ||
vaidikaṃ laukikaṃ caiva sarvajñānamavāpya yaḥ |
āśramastho vaśī nityamṛṣikalpa iti smṛtaḥ ||
ūrdhvaretā bhavatyagre niyatāśī na saṃśayī |
śāpānugrahayoḥ śaktaḥ satyasandho bhavedṛṣiḥ ||
nivṛittaḥ sarvatatvajñaḥ kāmakrodhavivarjitaḥ |
dhyānastho niṣkriyo dāntastulyamṛtkāñcano muniḥ ||
evamanvayavidyābhyāṃ vṛttena ca samucchritāḥ |
triśuklā nāma viprendrāḥ pūjyante savanādiṣuḥ ||
--
(skandapurāṇa, māheśvara-kumārikākhaṇḍa, 3- 287....298)
--





Monday, 27 July 2015

Vedika Science -9 - लोभ / greed.

Vedika Science -9
--
लोभ / greed.
प्रश्न 5 :
कौन स्वाध्यायशील ब्राह्मण समुद्र में रहनेवाले महान् ग्राह की जानकारी रखता है?
उत्तर:
एकमात्र लोभ ही इस संसार-समुद्र के भीतर महान् ग्राह है । लोभ से पाप में प्रवृत्ति होती है, लोभ से क्रोध प्रकट होता है, लोभ से कामना होती है, लोभ से ही मोह, माया (शठता), अभिमान, स्तम्भ (जडता), दूसरे के धन की स्पृहा, अविद्या और मूर्खता होती है । यह सब कुछ लोभ से ही उत्पन्न होता है । दूसरे के धन का अपहरण, परायी स्त्री के साथ बलात्कार, सब प्रकात्र के दुस्साहस मे प्रवृत्ति तथा न करने योग्य कार्यों का अनुष्ठान भी लोभ की ही प्रेरणा से होता है । अपने मन को जीतनेवाले संयमी पुरुष को उचित है कि वह उस लोभ को मोहसहित जीते । जो लोभी और अजितात्मा हैं, उन्हीं में दम्भ, द्रोह, निन्दा, चुगली और दूसरों से डाह - ये सब दुर्गुण प्रकट होते हैं । जो बड़े बड़े शास्त्रों को याद रखते हैं और दूसरों की शंकाओं का निवारण करते हैं, ऐसे बहुज्ञ विद्वान् भी लोभ के वशीभूत होकर नीचे गिर जाते हैं । लोभ और क्रोध में आसक्त मनुष्य सदाचार से दूर हो जाते हैं । उनका अन्तःकरण छुरे के समान तीखा होता है । परंतु ऊपर से वे मीठी बातें करते हैं । ऐसे लोग तिनकों से ढँके कुएँ के समान भयंकर होते हैं । वे ही लोग युक्तिवाद का सहारा लेकर अनेकों पन्थ चलाते हैं । लोभवश मनुष्य समस्त धर्ममार्गों का लोप कर देते हैं । लोभ से ही कुटुम्बीजनों के प्रति निष्ठुरता का बर्ताव करते हैं ।कितने ही नीच मनुष्य लोभवश धर्म को अपना बाह्य आभूषण बना धर्मध्वजी होकर जगत् को लूटते हैं । वे सदा लोभ में डूबे रहनेवाले महान् पापी हैं । राजा जनक, युवनाश्व, वृषादर्भि, प्रसेनजित, तथा और भी बहुत से राजा लोभ का नाश करके स्वर्गलोक में गये हैं । इसलिये जो लोग लोभ का परित्याग करते हैं, वे ही इस संसार-समुद्र के पार जाते हैं । इनसे भिन्न लोभी मनुष्य ग्राह के चंगुल में ही फँसे हुए हैं । इसमें संशय नहीं है ।
==
.........................पञ्चमं चाप्यतः श्रुणु ।
एको लोभो महान् ग्राहो लोभात्पापं प्रवर्तते ॥
लोभात् क्रोधः प्रभवति लोभात् कामः प्रवर्तते ।
लोभान्मोहश्च माया च मानः स्तंभः परेप्सुता ॥
अविद्याऽप्रज्ञता चैव सर्वं लोभात् प्रवर्तते ।
हरणं परवित्तानां प्रदाराभिमर्शनम्॥
साहसानां च सर्वेषामकार्याणां क्रियास्तथा ।
स लोभः सह मोहेन विजेतव्यो जितात्मना ॥
दम्भो द्रोहश्च निन्दा च पैशुन्यं मत्सरस्तथा ।
भवन्त्येतानि सर्वाणि लुब्धानामकृतात्मनाम् ॥
सुमहान्त्यपि शास्त्राणि धारयन्ति बहुष्रुताः ।
छेत्तारः संशयानां च लोभग्रस्ता व्रजन्त्यधः ॥
लोभक्रोधप्रसक्ताश्च शिष्टाचारबहिष्कृताः ।
अन्तःक्षुरा वाङ्मधुराः कूपाश्छन्नास्तृणैरिव ॥
कुर्वते ये बहून् मार्गांस्तान्तान् हेतुबलान्विताः ।
सर्वं मार्गं विलुम्पन्ति लोभज्ज्ञातिषु निष्ठुराः ॥
धर्मावतंसकाः क्षुद्रा मुष्णन्ति ध्वजिनो जगत् ।
एतेऽतिपापिनः सन्ति नित्यं लोभसमन्विताः ॥
जनको युवनाश्वश्च वृषादर्भिः प्रसेनजित् ।
लोभक्षयाद्दिवं प्राप्तास्तथैवान्ये जनाधिपाः ॥
तस्मात्त्यजन्ति ये लोभं तेऽतिक्रामन्ति सागरम् ।
संसाराख्यमतोऽन्ये ये ग्राहग्रस्ता न संशयः ॥
(स्कन्दपुराण, माहेश्वर-कुमारिका खण्ड 3-277 ... 287)
--
Vedika Science -9
--
लोभ / greed.
.........................pañcamaṃ cāpyataḥ śruṇu |
eko lobho mahān grāho lobhātpāpaṃ pravartate ||
lobhāt krodhaḥ prabhavati lobhāt kāmaḥ pravartate |
lobhānmohaśca māyā ca mānaḥ staṃbhaḥ parepsutā ||
avidyā:'prajñatā caiva sarvaṃ lobhāt pravartate |
haraṇaṃ paravittānāṃ pradārābhimarśanam||
sāhasānāṃ ca sarveṣāmakāryāṇāṃ kriyāstathā |
sa lobhaḥ saha mohena vijetavyo jitātmanā ||
dambho drohaśca nindā ca paiśunyaṃ  matsarastathā |
bhavantyetāni sarvāṇi lubdhānāmakṛtātmanām ||
sumahāntyapi śāstrāṇi dhārayanti bahuṣrutāḥ |
chettāraḥ saṃśayānāṃ ca lobhagrastā vrajantyadhaḥ ||
lobhakrodhaprasaktāśca śiṣṭācārabahiṣkṛtāḥ |
antaḥkṣurā vāṅmadhurāḥ kūpāśchannāstṛṇairiva ||
kurvate ye bahūn mārgāṃstāntān hetubalānvitāḥ |
sarvaṃ mārgaṃ vilumpanti lobhajjñātiṣu niṣṭhurāḥ ||
dharmāvataṃsakāḥ kṣudrā muṣṇanti dhvajino jagat |
ete:'tipāpinaḥ santi nityaṃ lobhasamanvitāḥ ||
janako yuvanāśvaśca vṛṣādarbhiḥ prasenajit |
lobhakṣayāddivaṃ prāptāstathaivānye janādhipāḥ ||
tasmāttyajanti ye lobhaṃ te:'tikrāmanti sāgaram |
saṃsārākhyamato:'nye ye grāhagrastā na saṃśayaḥ ||
(skandapurāṇa, māheśvara-kumārikā khaṇḍa 3-277 ... 287)
--


Q.5 :
Who could be accepted as such a ब्राह्मण / brahmān scholar dedicated to learning that is aware of the one great formidable crocodile?
Answer :
Now listen to the answer to the fifth question -
Greed (see how the word 'greed' resembles with the word ग्राह grāh meaning crocodile!) alone is the formidable treacherous crocodile that lives in the ocean that is this world. This forces one to indulge in sin, Greed causes anger, delusion, cruelty born of arrogance, false pride, stupidity / obtuseness of the mind, desire grabbing for other's wealth, ignorance, and idiocy. Stealing other's money, raping the women of others (as an act of violence), engaging in all kinds of misadventures. and getting joy in performing the actions that are strictly forbidden by the scriptures, all this follow from greed. One who is trying to win over one's own mind, should first attempt to defeat this greed along-with its companion, - the delusion. Those possessed by greed and has no control over mind, give place in their heart for deceitfulness, animosity, contempt, slander / back-biting, and envy all these evils. Even those great and learned, who though remember great voluminous scriptures in length, clear difficult doubts of others are not spared from the grip of this crocodile and meet their fall. The men possessed by greed and anger stray away from the right conduct. Their mentality is like a sharp blade, though outwardly they may speak in sweet tones. They are dangerous like the wells covered-up with weeds. By their captious logic, they pave the ways for different sects. Prompted by greed, they ruin and demolish all the paths that lead to true dharma. Because of greed, they behave in a harsh way with their own family and kin. Many a fallen because of greed show-off being piteous, great saints and keep hoarding ill-gotten wealth and respect. They are the biggest sinners who are always sunk deep in the quagmire of this greed. The King Janaka, Yuvanāsḥva, vṛṣādarbhi, Prasenajit, and many other kings likewise won over the greed and attain great heavens.
Therefore only those who can overcome greed, can hope transcending this ocean of world (bhava-sāgara. While those, who are of a different kind will never,... There is no doubt about this.
--
Care : The above English text is the translation of the original Hindi text. My only purpose here is to bring out the purport of the Hindi / Sanskrit text, for those who can't read / understand the original Hindi / Sanskrit text, -please note.
--