Wednesday, 17 February 2021

The Power.

 ... of Indecision.

--

Connectivity is subject to Communication. 

Communication takes place when there is urgency. 

Urgency, or rather the sense of urgency springs up from a situation and how you deal with it. 

You can take it as a challenge, or as the need of the moment.

But really "WHO" decides? 

The body and the world are inseparable, interdependent entities.

The mind (if it is said "my mind") and the world as is grasped through mind is again but a situation only. 

Though "my mind" appears as an independent one, it is the conditions and the accumulated past and conditioning, that moulds it and brings up the resultant mind in this very moment. 

This "mind" which is neither "your" is split into the one who says "my mind", and the sum total if the past conditioning,  -say "memory" only. 

Here you ARE! 

The question sums up in :

Exactly, 

"WHO", or "WHAT" "YOU-ARE" !

Don't you see you are neither the "mind", nor the body, and not at all the "world" that is seen in the "consciousness", - which is again mistakenly assumed and claimed as "my" or "mine".

So you could hereby probably understand only, that this "consciousness" or rather "the AWARENESS" has no role what-so-ever in deciding the fate of the world, the body, or the "mind" (which is but movement of thought only), nor of the person you assume you are! 

Understanding this carefully is the only freedom from the past, future and the imagined present. 

Though this "TIMELESS" present has neither beginning, nor end, the "assumed" past, present and future seem to appear and disappear in the "AWARENESS" where-in a sense of the individual keeps arising up and fading away each and every moment.

There is really "no-one" who could be said to have assumed this "self" which is supposed to have been "born" and shall possibly "die" some day.

--


Sunday, 14 February 2021

अपाम सोमममृता ...

अभूमागन्म ज्योतिरविदाम देवान् ....

(शिवाथर्वशीर्षम् ३)

--

लगभग ५ वर्ष पहले फेसबुक पर मेरी एक बहुत अच्छी मित्र थी, जिसका नाम था , -वंदना सिंह। 

उसने मुझसे कहा था कि मैं 'अपाम' के बारे में कुछ लिखूँ। 

उन दिनों मैं प्रायः गणपति, शिव, देवी, -इन तीनों अथर्वशीर्ष का पाठ किया करता था।  

अपनी अंतःप्रेरणा से प्राप्त मेरी सदा से यह निष्ठा रही है कि वेद तथा अन्य तत्संबंधित पवित्र ग्रन्थों आदि का यथासंभव शुद्ध उच्चारण-पूर्वक पाठ ही उन्हें समझने का सर्वोत्तम तरीका है।

इसी निष्ठा से प्रेरित होने से, मैं न तो भावना के, और न ही तर्क के माध्यम से कभी इन ग्रन्थों के अर्थ को समझने की धृष्टता किया करता था। 

चूँकि संस्कृत सदैव से ही मेरा अत्यन्त प्रिय अध्ययन का क्षेत्र रहा है इसलिए संस्कृत व्याकरण के आधार पर इन रचनाओं का सरल शाब्दिक तात्पर्य क्या है, इस कौतूहल से प्रेरित होकर मैं कभी कभी इन ग्रन्थों के किसी अंश को समझने का प्रयास भी किया करता था। 

वंदना मुझे "दादा" कहती थी। 

संयोगवश, वर्षों बाद वंदना नाम की ही किसी दूसरी मित्र ने मुझसे शिव-अथर्वशीर्ष पढ़ना चाहा तो मैंने तदनुसार इसका यथासंभव शुद्ध तात्पर्य जानना चाहा, और 

"अपाम सोमममृता अभूमागन्म ज्योतिरविदाम देवान्"

के बारे में मुझे अपनी समझ पर शंका थी। 

इसके दो कारण थे :

"पा" धातु "रक्षा करने" और "पीने" इन दो अर्थों में आवश्यकता के अनुसार प्रयुक्त हो सकती है । कल और आज सुबह तक इसी आधार पर समझने की चेष्टा करते हुए जब इस पर ध्यान गया कि यहाँ "पीने" के अर्थ में लुङ् लकार, उत्तम पुरुष बहुवचन में इस धातु का प्रयोग ग्राह्य है तो 

"अभूम आगन्म ज्योतिः अविदाम" 

का तात्पर्य भी तुरंत स्पष्ट हो गया। 

--

सोचा, यह रोचक है कि किस प्रकार कोई सूत्रधार हमारे जीवन के मार्ग पर हमें समय समय पर दिशा-निर्देश देता रहता है,  जिनका महत्व हमें समय आने पर ही पता चलता है। 

-- 


Saturday, 13 February 2021

क्या द्वैत सत्य है?

शाम को प्रायः घर के आसपास टहलता हूँ ।

अचानक एक विचार आया :

"मुझे एक मोबाइल चाहिए।" 

ध्यान था कि किस प्रकार, वस्तुतः किसी विचारकर्ता के अभाव में भी, किसी विचार के उठते ही, तत्काल ही "मैं" का विचार भी उसकी छाया की तरह उठ खड़ा होता है, और फिर काँटे में बिंधी हुई छटपटाती, तड़पती मछली की तरह उसके साथ साथ स्वतंत्र "मैं" की तरह अस्तित्वमान प्रतीत होता है। 

"कौन मैं?"

एक प्रश्न भी तत्काल उठ खड़ा हुआ।

तब इस मूर्खता पर हँसी आई कि किस प्रकार प्रमादवश (because of inattention of being inattentive) विचारकर्ता की सत्यता पर इस प्रकार ध्यान न दिए जाने से ही मन अपने ही जाल में फँस जाता है। 

यह मन,  जो न विचार है,  -न विचारकर्ता, किस प्रकार से इस कोरी बौद्धिक मान्यता से ग्रस्त हो जाता है। 

क्या विचार अथवा विचार का उपजात (by-product) 'विचारकर्ता' कभी मन को जान सकते हैं ? या कि मन ही उन्हें जानता है, और उनका नित्य चेतन, आधारभूत मूल स्रोत है? 

"मुझे मोबाइल चाहिए।"

इस विचार के उठते ही जो "मैं" अस्तित्वमान प्रतीत हुआ, क्या वह विचार, विचारकर्ता या वह "मन" हो सकता है, जिन्हें वैचारिक घटनाक्रम की तरह या उनके मूल अधिष्ठान "मन" की तरह जाना जाता है? 

"क्या द्वैत सत्य है?"

भी ऐसा ही प्रश्न है। 

प्रश्न को यदि सुधारा जाए तो उसका रूप कुछ इस प्रकार  हो सकता है :

"क्या द्वैत प्रतीति ही नहीं है? 

--


Friday, 12 February 2021

द्वैत

द्वैत पाप है ... ... ...

पाप न भी हो, तो अज्ञान है,

अज्ञान न भी हो, तो भ्रम है,

भ्रम न भी हो, तो भूल है,

भूल न भी हो तो दुःख तो है ही।

--

इसीलिए जब तक द्वैत है, 

तब तक दुःख का अन्त नहीं हो सकता। 

द्वैत का अन्त आत्म-ज्ञान है,

और आत्म-ज्ञान ही दुःख का अन्त है। 

--

इच्छाद्वेषसमुत्थेन द्वंद्वमोहेन भारत । 

सर्वभूतानि संमोहं सर्गे यान्ति परंतप ।। 

(श्रीमदभगवद्गीता ७/२७)

--


Tuesday, 9 February 2021

क्या आत्मा "अकर्ता" है?

Does the observed exist apart from the observer? Could the observed be said to have its own independent existence apart from the observer?

This implies,  the observed is but the extension of the observer only. 

So could be inferred that the self / Self is the all-doer and not the one non-doer. 

"स्वतन्त्रः कर्ता।।"

पाणिनी अष्टाध्यायी १/४/५४

से भी इसकी पुष्टि होती है। 

इस प्रकार जीव से अन्य, किन्तु अभिन्न एक कर्ता का अस्तित्व स्वीकार्य है। 

किन्तु उससे द्वैतसिद्धि नहीं हो सकती, न किसी ऐसे ईश्वर की सत्यता जिसकी उपासना या आराधना की जा सके। 

--

अहंकार-चतुष्टय

 अन्तःकरण-चतुष्टय

--

Kevin Hartnett / Quantamagazine 

में 

Undergraduate Mathematics 

के ब्लॉग में एक रोचक पोस्ट पढ़ते हुए ध्यान आया कि अपने  स्कूल के दिनों में मैंने एक प्रमेय (theorem) लिखा था। 

उसे लिखे हुए 50 वर्ष बीत रहे हैं 

अब मैं उसकी समानता / तुलना (analogy), आध्यात्मिक अनुसंधान के संदर्भ में अहंकार-चतुष्टय से कर सकता  हूँ,  और पुनः अहंकार-चतुष्टय की आत्म-चतुष्टय से भी। 

जैसे संपूर्ण अभिव्यक्त जगत् तीन आयामों ( within 3 dimensions) में सीमित है, और तीन आयामों से सीमित जगत् को भी षट्फलक में सीमित की तरह समझा जा सकता है (तीन उसके भीतर से, तथा तीन उसके बाहर से) जिनका एक ही अन्तःकेन्द्र) एक बिन्दुमात्र है, उसी प्रकार आत्म-चतुष्टय भी छः फलकों वाली रचना (figure) है, जिसे अहंकार-चतुष्टय रूपी केन्द्र का प्रतिरूप (analogues) समझा जा सकता है।

इस आत्म-चतुष्टय अर्थात् अहंकार-चतुष्टय के चार फलक क्रमशः 

ज्ञातृत्व, कर्तृत्व, भोक्तृत्व तथा स्वामित्व कहे जा सकते हैं। 

ये चारों पुनः अन्योन्याश्रित होने से परस्पर अविभाज्य भी हैं। 

इस प्रकार आत्म-तत्व 

एकमेव-अद्वितीय वास्तविकता 

( The only Unique Reality)

है। 

--


Monday, 8 February 2021

वैराग्य और विवेक

 निष्ठा और आत्मज्ञान 

--

जब सत्संग, भक्ति आदि किसी भी तरीके से चित्त की शुद्धि हो जाती है, तो मनुष्य के मन में नित्य-अनित्य की जिज्ञासा जागृत होती है। यह जिज्ञासा तीव्र होने पर उसका ध्यान उस तत्व की ओर जाता है, जिसे वह ऐसी वस्तु की तरह स्वीकार कर सकता है, जो अवश्य ही नित्य और अविकारी भी है। 

इस प्रकार की संशयरहित निष्ठा उत्पन्न होने पर उसमें वह परोक्ष या अप्रत्यक्ष ज्ञान उत्पन्न होता है जो आत्म-ज्ञान का प्रारंभ है। 

जब यह निष्ठा दृढ हो जाती है तो उसे उस वस्तु के अस्तित्व पर भी उसे इतना ही दृढ विश्वास हो जाता है।

यह वही वस्तु अर्थात् आत्मतत्व है, जिसे न तो अग्नि जला सकता है, न जल भिगो सकता है, न वायु सुखा सकता है, और न शस्त्र काट या नष्ट कर सकता है, जो मन और बुद्धि के लिए अचिन्त्य है ।

इस वस्तु को अपरोक्षतः अर्थात् प्रत्यक्षतः जान लेने पर ही मृत्यु का भय भी मिट जाता है। 

--

Friday, 5 February 2021

नचिकेता और ब्रह्मलोक

कठोपनिषद् के माध्यम से यम ने नचिकेता से संवाद करते हुए परब्रह्म परमात्मा का पूर्ण सत्य कह दिया किंतु नचिकेता के मन में यह प्रश्न बना ही रहा कि जब ब्रह्मज्ञ ब्रह्मा के लोक में प्रविष्ट होते हैं तो वह क्या उपदेश शेष रह जाता है जो ब्रह्मा से उन्हें प्राप्त होता है, और तब उन्हें नित्य और सद्योमुक्ति मिलती है? 

शायद वह कुछ इस प्रकार का होता होगा :

"अहं ब्रह्मास्मि" के अनुभव के बाद भी "ब्रह्मैवाहम्" पर ध्यान न जाने से वैयक्तिक अहंवृत्ति के रूप में दृग्-दृश्य का भेद बना ही रहता है, इसलिए वस्तुतः ब्रह्म को जानकर मनुष्य ब्रह्मवित् तो हो जाता है किन्तु "अयमात्मा ब्रह्मेति" का भान उसे नहीं हो पाता। 

वैसे तो यह शाब्दिक और बौद्धिक प्रश्न है, किन्तु इस दृष्टि से महत्वपूर्ण भी है कि आत्मा की अभेदता में दृग्दृश्य भेद का कोई स्थान नहीं होता। 

महर्षि श्री रमण के शब्दों में :

"न वेद्म्यहं मामुत वेद्म्यहं मा

मिति प्रवादो मनुजस्य हास्यः। 

दृग्दृश्यभेदात्किमयं द्विधात्मा 

स्वात्मैकतायां हि धियां न भेदाः।।"

(सद्दर्शनम्)

--

Tuesday, 2 February 2021

Four Continents.

 When the God of Creation, the Cosmic Mind (ब्रह्मा) did तपस् to propitiate the Lord Supreme, the Lord pleased and ब्रह्मा was bestowed upon the power for creating the universe. 

He created Galaxies, solar systems, planets,  black-holes and warm-holes, comets, stars and moons and finally the Earth.

This whole creation was extremely fantastic but there was no one who could appreciate and admire all this. 

So ब्रह्मा called upon the Goddess सरस्वती, the Goddess of Art and asked Her to paint a picture of someone who could appreciate and admire His all this creation.

She asked Him for the canvas and the colors to paint the picture.

ब्रह्मा, after a bit deliberation, gave Her Four colors and the Earth where She could paint Her picture of imagination.

There were only Four continents on Earth at the time. She sought help from गणेश who told Her that even if She wanted to paint many continents,  these Four colors are sufficient enough.

O. K.  She said. 

She took the brush and painted the first one in the color of Earth. This was yellow, symbolic of Gold. Then She painted the second in blue, symbolic of Water and Sky. Then She painted the third in the color red, symbolic of Fire. Then She stopped painting and let the fourth colorless, symbolic of Air. 

ब्रह्मा was very happy indeed.

He named the continents as :

Delugia,

Amnesia,

Intelligentsia,

And 

Bemusia,

Respectively. 

But then the last two split into :

Enthusia and Confusia, respectively.

The Cosmic Mind (ब्रह्मा) had two daughters namely :

सरस्वती and शारदा.

These two were born from His Head (मूर्द्धा), and not really the biological because He was the beginning of the manifestation where the sentient and insentient forms were yet to appear in His Consciousness.

The continents however spread over the face of Earth and the whole globe. 

The people who came to life there lived and in the coming millennia the continents became 7 in number.

ब्रह्मा however couldn't  understand what is this all all about. 

He knew what the world of His creation was, 

He was father to 10 प्रजापति, who in their turn fathered all the 84000 species on earth.

He also knew the three realms namely :

The Physical, the mental and the spiritual, yet he failed to fully understand their significance and purpose any. 

He was given Veda which comprised of all knowledge,  and He begot this from Saraswati  while begot Vedanta from Sharada.

The two twin sisters (His own daughters indeed, but not the biological) had their role in the world,  and the 7 colors of rainbow were the plaything and pass time for the two.

He too played with them though couldn't understand what all this phenomena really meant.

He had 5 faces namely :

The mind (where feelings dwelt) 

The intellect (where the logic dwelt)

The mood (where the attention dwelt)

And, finally,

The Ego (who always changed form from one to another).

He could see all and any three of the four are but mutually dependent, but invariably have to depend upon the support of ego only. 

Interestingly, ego had no form of its own whereby it could be understood. 

But even more, a question arose in His mind, exactly "Who" know the existence of "ego"?

Is there yet another "ego" who knows?

Could "ego" be two or many? 

Isn't it really one and unique?

The moment this question appeared before Him, He at once went into kind of trance, where all duality ceased to exist. 

The "Knowing" and the "Being" merged into "One", and this One  knew no "Other".

Yet it was not "darkness" (ignorance), nor movement of the kind.

After along while He came to His present awareness and realized:

All ignorance has to cease for knowledge to come, and all knowledge has to cease for the wisdom to come.

He was drowned in the Bliss,

 Eternal, timeless, Absolute and Supreme.

He might never know His Creation  still follows Him and would go on in this way for all the coming times.

--

Next post :

ब्रह्मलोक 

(the abode if Brahma-deva, 

- the Cosmic Mind.)

--



Friday, 29 January 2021

उपमाण्डूक्योपनिषद्

 श्री शङ्कराचार्यकृत पञ्चीकरणम्

पूज्य भगवत्पाद आदि शंकराचार्य द्वारा








की गई एक छोटे से ग्रन्थ "पञ्चीकरणम्" की रचना, जिस पर श्री सुरेश्वराचार्य ने वार्तिका लिखी, विभिन्न उपनिषदों में से महत्वपूर्ण किन्तु कुछ कठिन, दुरूह तथा क्लिष्ट भी समझे जानेवाले माण्डूक्य उपनिषद् के अध्ययन में अत्यंत सहायक और उपयोगी है। 

ऐसा भी कहा सा सकता है कि श्री आचार्य शंकर द्वारा यह ग्रन्थ इसी उपनिषद् को सरलता से ग्रहण करने के लिए वेदान्त के अध्येताओं और मुमुक्षुओं की सहायता के लिए लिखा गया होगा। 

यही ग्रन्थ यहाँ प्रस्तुत किया जा रहा है। 

आशा है साधकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। 

कृपया पृष्ठ क्रमांक के अनुसार 1,2,3,4,5,6 एवं 7 पृष्ठ समायोजित कर लें। 

--



Wednesday, 27 January 2021

Moving clocks run slow.

Light does not experience TIME. 

Einstein' Theories of Relativity (General and Special) deal with two kinds of TIME.

The title about the General,  and the beginning of this post with the Special.

There are bizarre inferences that are arrived at unfeeling with time in both ways. 

Patanjala Yoga-sutra, Gita and other Classical texts like Veda (Shiva Atharva SheerShaM) have fundamentally quite an altogether different approach while describing about the nature of TIME. 

Shiva Atharva SheerSha notes :

अक्षरात्संजायते कालो कालाद् व्यापकः उच्यते,

This summarily points out that TIME, whether dealt with with reference to General theory of Relativity, or that of the Special Theory of Relativity,  is essentially just another aspect of SPACE only. 

The two that we know as 

Time-Space-Continuum, 

are the expression of One and Unique, 

Unifying Principle only.

Gita on the other hand deals with the TIME in two ways, The relative as-is pointed out in :

कालः कलयतामहम्, (chapter 10) and, 

अहमेवाक्षयो कालो, (chapter 10)

And again,

कालोऽस्मि लोकक्षयकृत्प्रवृद्धो

लोकान्समाहर्तुमिह प्रवृत्तः ।

(chapter 11).

Here, there is a special reference to 

TIME,  THAT is NOW, 

and is the conscious aspect / nature which is unrelated to PAST and FUTURE as is dealt with by the PHYSICISTS.

As J. Krishnamurti often repeats, 

"Observer is the Observed",

also applies at the two levels of TIME, at the phenomenal and at the absolute as well.

It is therefore only an intellectual problem if we are still unable to understand the nature of TIME. 

--



Monday, 25 January 2021

अज्ञस्य विज्ञस्य

सद्दर्शनम् का एक श्लोक इस प्रकार से है :

"अज्ञस्य विज्ञस्य च विश्वमस्ति 

एकस्य देहे हृदि दीप्त आत्मा। 

आक्रम्य देहं च परं च पूर्णं

परस्य मेयं तनुमात्र आत्मा।।"

07-12-2020 के दिन 11:24 पर एक कविता किसी को mail की थी, जिसे यहाँ शेयर कर रहा हूँ। 

ज्ञान गले की हड्डी तो अज्ञान गले की फाँस,

ज्ञान-अज्ञान से उठ जाओ, जब तक तन में साँस। 

अपने को लो जान, न लो तुम जान अपनी,

कर लो अपना कल्याण, न तुम हत्या अपनी।

लो विवेक की शरण, शरण लो आत्मा की, 

करो आत्म-संधान, शरण लो अपनी ही। 

कोई गुरु या ग्रन्थ, तुम्हें भटका सकता है, 

कोई रोड़ा विघ्न, तुम्हें अटका सकता है!

राह बुद्धि की कठिन, कँटीली, नहीं सुगम,

राह जगत की अति कठिन, उससे भी दुर्गम!

संतों की, गुरु की, शिक्षक की संगति खोजो,

किन्तु परीक्षा-परिपृच्छा से, उनको भी जाँचो!

प्रत्यक्ष, अनुमान, आगम, कसौटी है प्रामाणिक, 

आगम वह, जो स्वयंस्फूर्त हो उठे आन्तरिक! 

प्रत्यक्ष प्रतीति तो जगत्, ईश्वर तो अनुमान-मात्र,

शिक्षक उतना ही कुशल, कि जितना हो छात्र। 

अहंकार भी उठता-गिरता है, है बनता-मिटता,

चित्त, बुद्धि, मन, स्मृति में ही तो हरदम रमता।

चित्त, बुद्धि, मन, अहंकार हैं अन्योन्याश्रित,

साक्षी उनका भान, चेतना, नित्य-निजाश्रित! 

जीव,  जगत्,  ईश्वर का आश्रय वही परम है, 

उसे न जाने जीव, जगत्, जो मानव-मन है!

सारे धर्मों को छोड़, गहो शरण साक्षी की,

साक्षी में घुल मिल जाओ, शरण लो अविनाशी की! 

--











Sunday, 24 January 2021

Quantum Principle.

 Years ago,  precisely in the year 1984, I came across "उळ्ळदु नार्पदु" (Forty verses on Reality),

Sanskrit rendering of an original Tamizh text, authored by Sri Ramana Maharshi.

This was given the title :

"सद्दर्शनम्"

Being a student of Physics and Mathematics, I  went through it with a view to studying the same without any prejudice or opinion.

The "Forty verses on Reality" has in all 40 stanzas apparently independent of one-another yet all together help in understanding well the aspects of Reality in a different way.  Moreover, they are also loosely inter-connected in a beautiful way at the same time.

In those very years I was studying "Vedanta" as well.

The word "चिदाभास" is a keyword that is the centre of all this discussion. 

Though modern, advanced studies and research keep on tracking what could be a plausible explanation behind the mystery / secret of existence,  which our Scientist believes to be constricted within "Time-Space" conundrum, or "Time-Space-Continuum", the 40 stanzas candidly suggest :

"यत्पञ्चकोषात्मकमस्ति देहं

तदन्तरा किं भुवनं चकास्ति। 

देहं विना पञ्चविधं तदेतत् 

पश्यन्ति के वा भुवनं भणन्तु।।"

The same has been translated by 

Sri Kapali Bharadvaja Sastri,

In English as :

"Fivefold is the bodily sheath. 

Apart from it, the world appears not. 

Can it? 

Without the five-fold body, 

Where are they that cognize the world?"

This takes me to another equivalent statement of yet another Spiritual Giant 

Sri  J. Krishnamurti, 

When He noted:

"Observer is the Observed"

In Vedantika parlance, (though he didn't know),

He was pointing out to the same fact, namely the  "चिदाभास".

Quantum Physics has though approached the "observer-observed" notion, yet hasn't so far resolved the same.

Still there is hope.

--

World-experience depends on senses,  senses on the mind,  mind on the intellect,  intellect on the intelligence and intelligence on the  consciousness / awareness only. 

A parallel could be found in :

Technique depends upon science,  science upon mathematics,  mathematics upon logic,  logic upon wisdom and wisdom upon the consciousness / awareness only. 

--







Friday, 4 December 2020

इंगितार्थ और तात्पर्य

ईशावास्योपनिषद् मंत्र २

कुर्वन्नेवेह कर्माणि जिजीवषेच्छत्ँसमाः। 

एवं त्वयि नान्यथेतोऽस्ति न कर्म लिप्यते नरे।। 

अर्थ  :

मनुष्य को चाहिए कि (विवेकपूर्वक धर्मविहित)  कर्म करते हुए अपनी पूरी आयु व्यतीत करते हुए जीने की इच्छा करे। 

जीवन जीने का इससे अन्य और कोई श्रेयस्कर मार्ग नहीं है। 

ईशावास्योपनिषद् मंत्र ३

असुर्या नाम ते लोका अन्धेन तमसावृताः। 

तान्स्ते प्रेत्याभिगच्छन्ति ये के चात्महनो जनाः।। 

अर्थ :

वे लोग जो इस प्रकार से (कर्म न करते हुए भोगों और संशय में डूबे हुए) जीवन जीते हैं वे अपनी आत्मा का हनन करते हैं अर्थात् प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से आत्महत्या करते हैं और मृत्यु के पश्चात् उन लोकों को प्राप्त होते हैं जो अंधकार और तमोगुण से पूर्ण है। अर्थात् या तो पुनः किसी पशु जैसा जन्म लेते हैं या पशुतुल्य मनुष्यों के बीच पैदा होते हैं। 

--


Thursday, 22 October 2020

सेन्द्रयोनिः

 तैत्तिरीय उपनिषद् 

वल्ली १, अनुवाक षष्ठ 

--

स य एषोऽन्तर्हृदय आकाशः।

तस्मिन्नयं पुरुषो मनोमयः। 

अमृतो हिरण्मयः। 

--

अन्तरेण तालुके। 

य एष स्तन इवावलम्बते। 

सेन्द्रयोनिः ।

यत्रासौ केशान्तो विवर्तते। 

व्यपोह्य शीर्षकपाले। 

भूरित्यग्नौ प्रतितिष्ठति। 

भुव इति वायौ। 

सुवरित्यादित्ये ।

मह इति ब्रह्मणि ।।

--

Is Veda Scientific? 

People often question.

This reference tells in striking words what doctors discovered about an organ which they think are "saliva glands".

Sure Science is not the evidence of the truth of Veda. On the contrary,  Veda is the evidence if Science is true or not. 

--

I gathered this info from #Wion, and two other sources of date. 

--

Some two years ago I  had explained how "centre" is cognate of Sanskrit word  :

स-इन्द्रः इति सेन्द्रः,

क-इन्द्रः इति केन्द्रः ।

Similarly, Indra is the deity that is the Lord of heavens (सुवः)

भूः भुवः स्वः / सुवः / सुवर्  

Are also found in  गायत्री मंत्र। 

--