Thursday, 11 May 2017

एवं मे श्रुतं -1. / evaṃ me śrutaṃ -1.

॥ धम्मचक्कप्पवत्तनसुत्त ॥
_________________________________
पालि
--
ॐ नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स ।
एवं मे सुतं, एकं समये भगवा बाराणसियं विहरति इसिपतने मिगदाये ।
--
pāli
om̐ namo tassa bhagavato arahato sammāsambuddhassa |
evaṃ me sutaṃ, ekaṃ samaye bhagavā bārāṇasiyaṃ viharati isipatane migadāye |
--
संस्कृतं
--
ॐ नमो तस्मै भगवते अर्हते सम्म्यक्-संबुद्धाय ।
एवं मे श्रुतं एके (एकस्मिन्) समये भगवा (भगवान्) वाराणस्याम् विहरति (स्म) ऋषिपत्तने मृगदावे ।
--
saṃskṛtaṃ
om̐ namo tasmai bhagavate arhate sammyak-saṃbuddhāya |
evaṃ me śrutaṃ eke (ekasmin) samaye bhagavā (bhagavān) vārāṇasyām viharati (sma) ṛṣipattane mṛgadāve |
--
हिंदी
--
ॐ उन भगवान् अर्हत् सम्म्यक्-संबुद्ध को नमन !
ऐसा मेरे द्वारा सुना गया : एक समय भगवान् वाराणसी में ऋषिपत्तन नामक मृगवन में विहार कर रहे थे ।
--
English :
om̐ Obeisance at the feet of the Lord The Blessed Enlightened One !
Thus have I heard :
On one occasion the Blessed One was dwelling in the Deer-Park at ṛṣipattan (abode of ṛṣi).
--
 
    

Tuesday, 9 May 2017

The Hinduism.

वन्दे मातरम् !
vande mātaram!

बुद्ध-पूर्णिमा की शुभ-कामनाएँ !
buddha-pūrṇimā Greetings!

The Hinduism.
--
The Reality, The Spiritual Truth when relegated to ethical, moral or any other system of thought or ideology, say philosophy or ritual, becomes religion. ‘Hinduism’ is no exception to this. The result is even worse when such a thought or ideology is stained with political motives. Political ideology thrives in the spiritual vacuum.  
All such political ideologies spring from collective fear-psychosis of man and his escape from the bare Reality that is ‘Life’ where violence, greed, ‘my’ and ‘your’, envy, past, future, anger, pleasure, sorrow, thrill, excitements take roots, persist and keep growing. When, instead of dealing with them directly and understanding all them, an attempt is made to improve human condition, by means of any ideology we are caught into the idea that this will be the only solution and the way. We simply fail to sense the inherent contradictions.
‘Secularism’ is also a political ideology only, to please all but in fact pleases none.
Socialism, theocracy, capitalism, communism are no lesser evils.
Naming an ideology leads us in believing that this is a tangible instrument of revolution and we just forget that it is but yet another word-structure / phrase only which could be translated and interpreted in a thousand ways. None of them takes us to Spiritual harmony, for thought is divison and divides more and more enhancing fragmentation only. 
--
The Hindi Translation .
--
’हिन्दुत्व’
--
आत्यन्तिक वस्तुनिष्ठ सत्य, आध्यात्मिकता का जब नैतिक, व्यावहारिक शिष्टता या किसी भी अन्य विचार-प्रणाली अथवा वैचारिक-आदर्शों / मतवादों, दार्शनिक या रूढ़िगत स्तर की कोटि तक विरूपण कर दिया जाता है तो वह ’रिलीजन’/ religion बन जाता है । ’रिलीजन’ / religion शब्द ’टू रेलिगेट टू ऍ लॉवर लेवल’/ 'to relegate to a lower level' से बना है । (इस लेख को मूलतः जब अंग्रेज़ी में लिखा था, तब अलग से इस व्युत्पत्ति का उल्लेख करने की ज़रूरत नहीं पड़ी, यहाँ केवल इसलिए करनी पड़ी ताकि ’रिलीजन’/ religion  ’धर्म’ से भिन्न है इस ओर ध्यान आकृष्ट किया जा सके । अस्तु)
’हिन्दुत्व’ (नामक ’रिलीजन’) भी इसका अपवाद नहीं है । और जब भी ऐसा कोई ’विचार’ या ’वैचारिक-आदर्श’ / मतवाद राजनीतिक लक्ष्यों, अर्थात् ’सिद्धान्तवाद’ से ग्रस्त हो जाता है, सिद्धान्तवाद से प्रतिबद्ध होता है, परिणाम तब और अधिक हानिकारक होता है ।
राजनीतिक सिद्धान्तवाद आध्यात्मिक शून्य में ही जन्मता और फलता-फूलता है ।
ऐसे समस्त राजनीतिक सिद्धान्तवाद मनुष्य के सामूहिक ’भय-मनोरुग्णता’ / ’फ़ियर-सायकोसिस’ (Fear-psychosis) से, और वास्तविकता के नग्न स्वरूप अर्थात् ’जीवन’ से उसके पलायन से उपजते हैं, -जहाँ हिंसा, लोभ, ’मेरा’ और ’तुम्हारा’, ईर्ष्या, घृणा, अतीत, भविष्य, क्रोध, सुख-बोध, विषाद, उत्तेजना, उत्कट भावोद्रेक, अनायास जड़ें जमाते हैं, सतत बने रहते और बढ़ते रहते हैं । उन सबका सीधे सामना करने और उनसे समुचित व्यवहार करने, और उन्हें ठीक से समझने के बजाय, जब किसी आदर्शवाद (ideology) के माध्यम से मनुष्य की स्थिति को सुधारने का यत्न किया जाता है, तब हम इस विचार / मत में अटक जाते हैं कि यही (आदर्शवाद) / idealism एकमात्र हल और मार्ग है । जाने-अनजाने, हम यह नज़र-अन्दाज़ कर बैठते हैं कि किसी भी आदर्शवाद में अपनी अन्तर्निहित विसंगतियाँ (inherent contradictions) आवश्यक रूप से होती ही हैं ।
’धर्म-निरपेक्षता’/ secularism भी एक राजनीतिक आदर्श / मतवाद है, जो सबको खुश रखने का प्रयास होता है जबकि वस्तुतः उससे कोई भी खुश नहीं होता ।
’समाजवाद’ / socialism,  समुदायपरक-विशिष्ट-रूढ़िपरक रीति-रिवाज़ों की सत्ता (थिऑक्रेसी) / theocracy, पूँजीवाद / capitalism, साम्यवाद / communism, भी ’धर्म-निरपेक्षता’ / secularism जैसी ही बुराइयाँ हैं ।
किसी मतवाद या आदर्शवाद का नामकरण कर दिए जाने से हमें यह भ्रम हो जाता है कि यह ’वाद’ ऐसा कोई व्यावहारिक भौतिक रूप से ग्राह्य उपकरण (tangible instrument) है और हम बिलकुल ही भूल जाते हैं कि यह भी दूसरे सिद्धान्तों जैसा ही एक शब्द-विन्यास / मुहावरा या वाक्य भर है जिसे हज़ारों तरह से अनुवादित और व्याख्यायित किया जा सकता है । उनमें से कोई भी हमें आध्यात्मिक सौहार्द्र / Spiritual Harmony की ओर नहीं ले जाता, क्योंकि विचार मूलतः विभाजनपरक होता है और विखंडन का अधिक से अधिक और विस्तार करता है ।

--    

    

Sunday, 7 May 2017

कला का अर्थ -2-/ -'अकेलापन'-

कला का अर्थ -2
--अकेलापन--
--
’वृत्तिसारूप्यमितरत्र’ से स्पष्ट होता है कि जब जब किसी वृत्ति से सारूप्य (एकात्मता) नहीं हो पाता चित्त ’अकेलापन’ अनुभव करता है । अर्थात् ’मैं अकेला हूँ’ इस भावना / संकल्प / वृत्ति का आगमन होता है जो अभी कुछ क्षणों पहले तक अनुपस्थित सी थी । इस भावना / संकल्प / वृत्ति के आगमन और ’मन’ पर इसके हावी हो जाने पर मनुष्य इससे अपने को जोड़कर प्रमादवश इसे ’अकेलापन’ कहता है । इस भावना / संकल्प / वृत्ति के आगमन तथा मन की इस अवस्था की पहचान तथा नामकरण ’अकेलापन’ किए जाने के बाद ही ’मैं अकेला हूँ’, यह विचार उठता है । स्पष्ट है कि यह विचार और मन की जिस अवस्था की पहचान और नामकरण ’अकेलापन’ किया जाता है अस्थायी घटनाक्रम है और जिस ’चेतना’ में यह सब होता हुआ प्रतीत होता है वह अपेक्षाकृत स्थायी अचल, इस पूरी गतिविधि का आधार है । इसे बौद्धिक रूप से भी समझा जा सकता है कि चेतनारूपी इस आधारभूत सत्यता को किसी नई जानकारी, अनुभव या तर्क से नकारा नहीं जा सकता । ’अकेलापन’ की मनःस्थिति भी एक अस्थिर अवस्था होने से किसी अन्य भावना / संकल्प / वृत्ति का आगमन होते ही विदा हो जाती है, इसलिए यह भी स्पष्ट है कि यह नई प्रतीत होनेवाली  किसी अन्य भावना / संकल्प / वृत्ति का आगमन होने की स्थिति भी उस ’अकेलेपन’ की भावना / संकल्प / वृत्ति जैसी ही एक और अस्थायी अवस्था है जो अपने आने-जाने के लिए ’चेतनारूपी’ किसी अपेक्षतया स्थिर परिप्रेक्ष्य की आधारभूमि पर संभव होती है । जिस प्रकार ये सभी भावना / संकल्प / वृत्ति आदि जिस तरह से अनायास जाने जाते हैं और अपने-आपकी पहचान और नामकरण उनके ’जाननेवाले’, - उनसे पृथक् और स्वतंत्र ’मैं’ के रूप में किया जाता है वह पहचान तथा नामकरण भी उन सब जैसी ही अस्थायी अवस्था है जो अपने आने-जाने के लिए ’चेतनारूपी’ किसी अपेक्षतया स्थिर परिप्रेक्ष्य की आधारभूमि पर संभव होती है । यदि इसका नामकरण ’दृष्टा’ किया जाए, तो यह ’दृष्टा’ उन दृश्यों जैसा अस्थिर तत्व न होकर अखंडित निरंतरता है जिसकी न तो पहचान की जा सकती है, न स्मृति बनती या बनाई जा सकती है । चूँकि पहचान स्मृति का ही पर्याय है और स्मृति पहचान का, इसलिए उस दृष्टा-तत्व का वास्तविक स्वरूप स्मृति या पहचान का विषय न होते हुए भी केवल विवेक से ही अवश्य ही समझा जा सकता है । प्रश्न यह है कि क्या उसे ’मैं’ कहा जा सकता है?
 दूसरी ओर एक ’मैं’ वह भी होता है जो कहता है : ’मैं अकेलापन महसूस / फ़ील / अनुभव कर रहा हूँ ।’
इनमें से पहलेवाला मैं ’दूसरों’ अर्थात् संसार और संसार की तमाम वस्तुओं से अछूता है जबकि यह दूसरा ’मैं’ जो ’अकेलापन’ महसूस / फ़ील / अनुभव करता है हमेशा किसी न किसी ’दूसरे’ के सन्दर्भ में ही अस्तित्व ग्रहण करता और अस्तित्व खो बैठता है । क्या इस दूसरेवाले ’मैं’ को दृष्टा कहा जा सकता है? स्पष्ट है कि यह दूसरावाला ’मैं’ स्मृति और पहचान से क्षण-क्षण बनते-मिटते रहनेवाला अनित्य ’विचार’ है जो निरंतर प्रतीत होता है किंतु होता नहीं । वह क्षणिक भी होता है यह भी तय नहीं । क्योंकि विचार एक गतिविधि है, - एक गत्यात्मकता । और गत्यात्मकता की पहचान (और इसलिए स्मृति भी) बनना या बनाये जाने का प्रश्न ही कहाँ उठता है?
संक्षेपतः मन किसी भावना / संकल्प / वृत्ति से जुड़ा होता है तो ’अकेलापन’ या रिक्तता की कल्पना तक नहीं होती, किंतु जब मन ऐसे किसी सहारे से वंचित होता है तो ही ’मैं अकेला हूँ’ इस भावना / संकल्प / वृत्ति का आगमन होता है । और इससे जुड़ी निराशा, व्याकुलता, ऊब या अर्थहीनता मन पर हावी हो जाते हैं । तब मन पुनः किसी सहारे की तलाश करता है जिससे ’अकेलेपन’ से छुटकारा हो । यह सहारा कुछ भी हो सकता है, कोई ’आदर्श’, ’धर्म’, ईश्वर, या कला, संगीत, साहित्य, जिसे वह ’रचनात्मकता’ का नाम देता है । धन-संपत्ति, कीर्ति, मान-सम्मान, पद, प्रतिष्ठा, इस लोक में या परलोक में, ऐसे असंख्य सहारे उसे मिल जाते हैं । किसी नशे के अभ्यस्त होना सबसे सरल रास्ता होता है ।
किंतु इस सूत्र से पहले का सूत्र कहता है :
योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः
इसके अनुसार ’अकेलापन’ वस्तुतः इसका द्योतक है कि चित्तवृत्ति का निरोध नहीं हो पाया है । यह वृत्तिनिरोध होना ही समस्त ध्यान, दर्शन का सारतम ध्येय है और यह कैसे होता है यह प्रश्न मौलिक प्रश्न है । एक ऐसी समस्या जिसका निराकरण किसी विचार / सिद्धान्त से नहीं हो सकता, क्योंकि विचार / सिद्धान्त से सारूप्य और उसकी गतिविधि भी वृत्ति-विशेष ही होती है और चित्तवृत्ति के स्वाभाविक निरोध में बाधक ही होती है ।
कला और ज्ञान इसी प्रकार किसी न किसी वृत्ति से बाँधे रखते हैं । कहना न होगा कि ’चित्त’ का वृत्ति से तादात्म्य निरंतर बनाए ही रखते हैं ।
ऑल आर्ट इज़ इमिटेशन / All Art is imitation.
ऑल नॉलेज इज़ इग्नोरेन्स / All knowledge is ignorance.
तो फिर आत्मानुसन्धान क्या है?      
कला, विज्ञान-ज्ञान अर्थात् सिद्धान्त-मात्र वृत्ति है, जबकि ध्यान / जागरूकता (attention / अटेन्शन) इससे नितान्त भिन्न प्रकार की वस्तु है । ध्यान चित्त की गतिविधि है जिसका अभाव  नहीं होता किंतु उसकी तीव्रता कम-अधिक होती रहती है । ध्यान चेतना की स्वस्फूर्त,  स्व-प्रेरित अनायास होनेवाली गतिविधि है, जबकि चित्त में कोई भी वृत्ति स्मृति से ही आती है, और पतञ्जलि ने स्मृति को भी निद्रा की ही तरह ’वृत्ति’ कहा है ।
तप और वैराग्य भी मूलतः वृत्ति ही हैं, इसलिए बुद्ध या महावीर की शिक्षाएँ वृत्ति-निरोध की दिशा नहीं दिखलाती ।
ईश्वर / आत्मा का अस्तित्व है, -इस प्रकार का विश्वास और वह एक है या अनेक, निराकार है या साकार, सगुण है या निर्गुण, व्यक्ति-विशेष है या समष्टि इस प्रकार के विश्वास यद्यपि विश्वास हैं किंतु विश्वास होने से ही वे स्मृति के अन्तर्गत हैं ।
इसी तरह, ईश्वर /आत्मा ’नहीं’ है, यह आग्रह भी एक भिन्न तरह का किंतु फिर भी बस विश्वास ही तो है,
-न कि सत्य का दर्शन ।
चित्तवृत्ति अर्थात् सारूप्य / तादात्म्य के बारे में कहा गया है :
चित्तं चिद्विजानीयात् ’त’-काररहितं यदा ...
अर्थात् जिसे चित्त कहा / जाना जाता है वह ’त’-कार से रहित हो तो चित् अर्थात् विशुद्ध बोधमात्र ही है,
’त’-कार विषयाध्यासो ...
और ’त’-कार है विषय से चित् का अध्यास ..
जब विषयों से चित् का संसर्ग होता है तो इस अध्यास (निकटता) से ’चित्त’ अस्तित्व ग्रहण करता प्रतीत होता है, और इस चित्त का उद्भव वृत्ति-रूप में होता है । चित्त ही मन, बुद्धि और अहं के रूप में भी होता है और ये चारों अहंकार-चतुष्टय कहे जाते हैं । दूसरी ओर ’चित्’ चितिमात्र है जो सत्-चित् का अभिव्यक्त प्रकार है ।
आत्मानुसन्धान (’मैं कौन?’) जैसा कि शब्द से ही पता चलता है, ’स्व’ या ’आत्मा’ के बारे में जानने-समझने का प्रयास है । चूँकि वृत्तिमात्र ’चित्त’ है, जिसका निरोध किए जाने की शिक्षा पतञ्जलिप्रणीत योगशास्त्र देता है, इसलिए यह जानने पर कि ’मैं’ अर्थात् ’स्व’, जो मूलतः चित्त या चित् के ही रूप में होता / पाया जाता है, और प्रथमरूप (चित्त) में किसी न किसी वृत्ति के सहारे से ही अस्तित्व / जगत् से पृथक् शरीर-विशेष या स्मृति-विशेष की तरह से आभासी रूप से स्वतन्त्र और भिन्न समझा जाता है, अहं-वृत्ति है, न कि आत्मा / अहं / स्व की वास्तविकता, इसलिए चित्त के निरोध का तात्पर्य हुआ वृत्तिमात्र का निरोध होना ।
यह कैसे होता है इसे जानना-समझना, इसकी शिक्षा पातञ्जल-योगशास्त्र का केन्द्रीय तत्व है । पुनः किंतु यदि पातञ्जल-योगशास्त्र से यह भाव ग्रहण किया जाता है कि चित्त-निरोध कैसे ’किया जाता है?’ तो यह एक भूल है । यदि ’किया जाना’ है, तो वह पुनः स्मृति, वृत्ति और संकल्प के ही अन्तर्गत रह जाता है । किंतु जब ’यह (चित्त-निरोध) कैसे होता है?’ इसे समझा जाता है तो वह आत्मानुसन्धान हो जाता है ।
यहाँ ध्यातव्य तथ्य यह भी है कि जब तक चित्त में विषय-मात्र से वैराग्य नहीं हो जाता, -जब तक चित्त में वैराग्य उदित नहीं होता तब तक मनुष्य में आत्मानुसन्धान की जिज्ञासा / रुचि / उत्सुकता भी नहीं जाग्रत होती, और न उसके महत्व की ओर उसका ध्यान जाता है । वैराग्य का आगमन ’नित्य-अनित्य’ के विचार से ही होता है जिसकी आवश्यकता बुद्धि के शुद्ध, सूक्ष्म होने और अपनी आत्मा की कृपा होने पर ही अनुभव की जाती है । किंतु जब तक संसार की स्वतंत्र और पृथक् सत्ता में अपने को कोई शरीर-विशेष, और उस शरीर से जुड़ा मन-विशेष समझा जाता है,तब तक इस आभासी संसार में सुखों की निरंतर प्राप्ति और दुःखों से दूर रहने की कामना  बने रहते हैं और 'अकेलापन' भी !     
--
                    

           

Saturday, 6 May 2017

प्रसंगवश / स्त्री-विमर्श

प्रसंगवश / स्त्री-विमर्श
(कच्चा-चिट्ठा)
क्या आज की स्त्री ने अपने-आप को ’सेक्स-ऑब्जेक्ट’ मानने से इन्कार कर दिया है और वह अपनी स्वतंत्र अस्मिता को नए ढंग और नए सिरे से परिभाषित कर रही है? कुछ इस प्रकार का विचार एक मित्र ने प्रस्तुत किया है ।
सबसे बड़ा सत्य यह है कि स्त्री प्रकृति-तत्व प्रधान होने से सदा से ही पुरुष के द्वारा शोषित रही है और यदि उसने कभी अपने स्त्री होने के यौन-पक्ष को अपने लिए वर्चस्व पाने का साधन बनाया भी है तो पुरुष ने सदा उसे ही वैश्या कहकर अपमानित किया है । दूसरी ओर पुरुष आज का हो या सुदूर अतीत के ज्ञात इतिहास का, सदैव स्त्री को ’सेक्स-ऑब्जेक्ट’ की दृष्टि से ही देखता रहा है, हाँ अपवाद अवश्य हैं किंतु उँगलियों पर गिने जाने योग्य । ’व्याकरण’ का एक अर्थ होता है ’विकृत’ करना !
ग्रंथों में नवधा व्याकरण का वर्गीकरण इस रूप में किया गया है :
ऐन्द्रं चान्द्रं काशकृत्स्नं कौमारं शाकटायनम् ।
सारस्वतं चापिशलं शाकलं पाणिनीयकम् ॥
इनमें से प्रथम दो तो इस बारे में विश्व-विख्यात हैं ही । इन्द्र ने व्याकरण की रचना की किंतु गौतम ऋषि की पत्नी का शीलभंग भी किया जिसके लिए अहल्या को पाषाण हो जाने का शाप पति से मिला । ज़ाहिर है कि वह भी ऋषि होते हुए भी पुरुष ही था । चन्द्र ने गुरु-पत्नी तारा से दुराचार किया जिससे बुध का जन्म हुआ । बुध इसलिए तभी से शापग्रस्त है और इसलिए बुद्धिजीवी भी उस शाप से अछूते नहीं हैं ।
दूसरी ओर वाल्मीकि रामायण में हनुमान को भी व्याकरणवेत्ता कहा गया है जिनके ब्रह्मचर्य के चरित्र की तुलना में बड़े-बड़े ऋषि-मुनि भी कहीं नहीं ठहरते । यह उल्लेख इसलिए आवश्यक है कि कपि होते हुए भी वे इन्द्र और चन्द्र जैसे देवताओं से भी अधिक शीलवान और चरित्रवान थे !
परंपरा बन चुके सामाजिक-नैतिकता के ठेकेदारों ने चाहे वे किसी भी समुदाय से संबंध रखते हों, स्त्री को हमेशा उपभोग की वस्तु और ’संपत्ति’ की कोटि में रखा । वेदों और वर्णाश्रम-धर्म ने ’वंश’ की शुद्धता की दृष्टि से ’विवाह’ की संस्था को स्थापित और गौरवान्वित किया जिसमें ’पिता’ के आधार पर वंश की प्रामाणिकता परिभाषित और सिद्ध भी होती है । (इसके लिए हमें एक्स-एक्स और एक्स-वाय क्रोमोसोम के आधार पर लिंग-निर्धारण के सिद्धान्त को समझना होगा, जो यहाँ अनावश्यक प्रतीत हो रहा है)  किंतु यदि ’वर्ण’ की शुद्धता का विचार और महत्व समझा जाता है तो कुल के विस्तार के लिए, जो कि ब्रह्मा के कार्य का ही अंश है, विवाह ही सर्वोत्तम विकल्प है । इसलिए कामोपभोग ’विवाह’ का गौण उद्देश्य था न कि प्रधान, और संतानोत्पत्ति के माध्यम से वंश और कुल की शुद्धता बनाए रखना ’विवाह’ का प्रधान उद्देश्य था । बाद में ’व्याकरण की भूलों से (पुरुष की दृष्टि में ) ’काम-तुष्टि’ विवाह का प्रधान ध्येय बनकर रह गई और स्त्री केवल उपभोग का साधन बनकर रह गई । स्त्री को अपनी पवित्रता की परीक्षा पुनः पुनः देनी पड़ी चाहे सीता हो या जौहर करनेवाली क्षत्रिय वीराँगनाएँ रही हों ।
प्रकृति से भी ’काम’ कल्पना और विचार के रूप में पुरुष में ही होता है, न कि स्त्री में । यह ठीक है कि परिवेश के प्रभावों से स्त्री का मन भी (जो वैसे तो पुरुष के मन से अधिक पवित्र और निष्कपट होता है) दूषित होकर विकार में रस लेने लगता है, किंतु मूलतः तो पुरुष के ही दोष के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है ।
तथाकथित आधुनिकतम 'मनोविज्ञान' भी पुरुष-केंद्रित है और स्त्री (के मन) को कितना समझ पाया है निश्चित रूप से कहना कठिन है ।
--
एक प्रश्न : ’व्या’ और ’वि’ में कोई अंतर नहीं?
काम, मूलतः पुरुष का दोष है यह कथन भी उपयुक्त नहीं लगता ।
जन्तु-जगत् में भी और मनुष्य-जगत् में भी ।
उत्तर :
वि उपसर्ग का प्रयोग दो अर्थों में किया जाता है, - एक है विशिष्ट या विपरीत, दूसरा है भिन्न,
जैसे रम् > राम > विराम में विराम का अर्थ है आराम करना या रुकना, विरमते का अर्थ ’रुकता है’ या ’विश्राम करता है’ प्रसंग के अनुसार दोनों में से किसी भी रूप में ग्रहण किया जा सकता है । वि+आ+कृत > का इसी प्रकार प्रसंग के अनुसार व्याकृत तथा विकृत दो भिन्न तात्पर्यों में ग्रहण किया जा सकता है । इन्द्र और चन्द्र का उदाहरण और सन्दर्भ इसे ही स्पष्ट करता है ।
पुनः ’काम’ को दोष दिया ही नहीं जा रहा । काम तो मूलतः एक 'पुरुषार्थ' है, चार परम श्रेयस्कर पुरुषार्थों , -'धर्म', 'अर्थ', 'काम' तथा 'मोक्ष' में से एक ! जीवन की निरंतरता का प्रेरक और मूल आधार भी । दोष तो केवल इस सन्दर्भ में है कि मनुष्य काम-प्रवृत्ति को किस दृष्टि से ग्रहण करता है? ’कर्तव्य’ की दृष्टि से या उपभोग की दृष्टि से? यदि कर्तव्य की दृष्टि से ग्रहण करता है तो वह संतान की उत्पत्ति, संतान से प्रेम के लिए काम-प्रवृत्ति के लिए प्रकृति के प्रति अनुग्रह अनुभव करता हुआ ’काम’ का भोग करते हुए भी काम से त्रस्त न होगा । किंतु यदि वह केवल अधिक सुख के लिए ’काम-प्रवृत्ति’ का दुरुपयोग करेगा तो ’काम-प्रवृत्ति’ से मुक्त कभी न हो पायेगा । 'मुक्ति' अर्थात् मोक्ष भी ऐसा ही एक और 'पुरुषार्थ' है ! जीवन में एक उम्र में ’काम’ की अपनी भूमिका है किंतु एक उम्र आने पर मनुष्य का ’काम’ से ग्रस्त होना उसकी मानसिक अपरिपक्वता का द्योतक है । और यह दर्शन पुरुष पर ही अधिक लागू होता है क्योंकि स्त्री तो स्वभाव से ही कामोपभोग की भावना से रहित होती है । किंतु जैसे पुरुष  उसमें इस प्रवृत्ति को उद्दीप्त करता है तो वह भी ’काम-सुख’ के जाल में फँस जाती है । इसलिए प्रथमतया तो पुरुष का, -उसकी अपरिपक्वता का ही दोष है । ’काम-प्रवृत्ति’ को शारीरिक आवश्यकता तक सीमित न रखकर उसे मानसिक आवश्यकता बना लेना ही उसे विकृत करना है ।  
--

Tuesday, 2 May 2017

कला का अर्थ

वन्दे मातरम् !
vande mātaram !
Please see the English translation of this post just underneath the Hindi text.
कला का अर्थ
--
प्लेटो और अरस्तू के युग में ’ऑल आर्ट इज़ इमिटेशन ऑफ़ नेचर’ / 'All art is imitation of nature' इस वक्तव्य पर विचार-विमर्श होता था । आधुनिक युग में श्री जे.कृष्णमूर्ति ने एक समानान्तर वक्तव्य दिया ’ऑल आर्ट इज़ इमिटेशन’ / 'All art is imitation' । संभव है कि जे.कृष्णमूर्ति ने प्लेटो और अरस्तू के समय के उपरोक्त वक्तव्य को पढ़ा या न पढ़ा हो । जो भी हो, यह विचारणीय है कि अंग्रेज़ी ’emiṭ’ ’imit’ और ’emoṭe’ का उद्भव एक ही संस्कृत प्रत्यय ’इम्’ से हुआ है जिसका अर्थ अन्य वर्णों के योग से भिन्न भिन्न होता है । एक ओर यह पुंल्लिंग ’एतत्’ के रूप में ’अयम्’ अर्थात् ’यह’ होता है, जैसे कि ’अयम् आत्मा’ में, तो दूसरी ओर स्त्रीलिंग ’अस्मद्’ के रूप में ’अयम्’ अर्थात् ’यह’ भी होता है, जैसे ’इयम् माता’ । दूसरी ओर ’इम्’ के रूप में यह प्रातिपदिक पद से युक्त होने पर ’की तरह का’ का द्योतक हो जाता है, जैसे स्वर्णिम, रक्तिम, स्वनिम, रूपिम, आदिम, अंतिम, इत्यादि । ’अलं’ जो ’अलंकार’ में ’पूर्णता’ का द्योतक है, ’अल्’ के रूप में अरबी, फ़ारसी, फ़्रेन्च, जर्मन, तथा अंग्रेज़ी में भी भिन्न-भिन्न रूप लेकर प्रयुक्त होता है इसमें सन्देह नहीं । अब हम ’अर्थ’ के तात्पर्य की विवेचना करें तो सामान्यतः जिसे ’ज्ञान’ कहा जाता है वह दो प्रकार का होता है । प्रथम तो शब्द-विशेष के वर्णों और उच्चारण अर्थात् उसके ’रूपिम्’ (figurative) और ’स्वनिम्’ (phonetic) प्रकार की स्मृति और उस ’रूपिम्’(figurative) और ’स्वनिम्’(phonetic) से जिस वस्तु या भावना को इंगित किया जाता है उस वस्तु या भावना की स्मृति । रोचक तथ्य यह है कि न तो शब्द-विशेष, न उसकी ’रूपिम्’ (figurative) और ’स्वनिम्’(phonetic) प्रकार की स्मृति, और पुनः वह ’ज्ञान’ जिससे किसी विशिष्ट-वस्तु या भाव को इंगित किया जाता है, वस्तु अथवा भाव का विकल्प हो सकता है । सरल भाषा में कहें तो ’रोटी’ शब्द ’रोटी’ नामक वस्तु का कार्य नहीं कर सकता । ऐसे ही ’पानी’ या ’भूख’ और ’प्यास’, ’सुख’ या ’दुःख’ आदि शब्दों के अर्थ को देखें । इसलिए किसी वस्तु या भावना की अनुकृति को कला कहा जाता है जो वास्तव में उस वस्तु या भावना का द्योतक या उसे कम या अधिक स्पष्टता से इंगित भले ही करता हो वास्तव में ’नक़ल’ होता है न कि वह वस्तु या भावना ।
पाणिनी १/१/९ ’तुल्यास्य प्रयत्नं सवर्णं’ की सहायता से यह समझा जा सकता है कि किस प्रकार ’प्र’-उपसर्ग और ’कृ’ धातु से ’प्रकृ’ और ’प्रकृति’ शब्द बना । इसी ’प्रकृ’ से अंग्रेज़ी ’फ़िगर’ (figure) अस्तित्व में आया । ’आ स-अलं’ से सलाम, सलामती, मुसल्लम, सालिम, असलम, और ’सलीम’ बने । इस सूत्र की सहायता से தமிழ்  भाषा के प्रचलित स्वरूप को भी समझा जा सकता है, जहाँ वर्ण के भिन्न-भिन्न ध्वनिम (phonetic) रूपों के लिए एक ही रूपिम (figurative) प्रकार प्रयुक्त होता है । यह தமிழ் का सौन्दर्य और वैभव तो है ही, किंतु भाषा के प्रयोगकर्ताओं के प्रमाद के कारण एक अभिशाप बन गया है जिससे शास्त्रीय तमिऴ् विलुप्त होने के संकट की स्थिति की ओर जा रही है ।
अभी तो इमिता (imitation) / अनुकृति पर पुनः लौटें । ’अर्थ’ से ही व्युत्पन्न हुआ ’आर्ट’ / Art, ’आर्टिफ़ीशियल्’ / artificial, ’आर्टिस्टिक’ / artistic, ये सभी ’अनुकृति’ के ही पर्याय हैं । इसलिए ’ऑल आर्ट इज़ इमिटेशन ऑफ़ नेचर’ / 'All art is imitation of nature' सत्य तो है किंतु आंशिक रूप से ही । क्योंकि जब अनुकृति अपनी प्रेरणा को अधिकतम स्पष्टता से व्यक्त करती है तो यद्यपि वह उस प्रेरणा अर्थात् वस्तु या भावना का कार्य तो नहीं करती किन्तु उसे देखने-सुननेवाले के मन-मस्तिष्क में उसकी निकटतम आकृति अवश्य निर्मित कर देती है । अंग्रेज़ी में ’emoṭe’/ ’emotion’ को, ’evoke’ कर देती है ।
यह ’evoke’ पुनः ’अव-वाक्’ से ही आया है, इसके लिए पुनः पाणिनी १/१/९ ’तुल्यास्य प्रयत्नं सवर्णं’ की सहायता ली जा सकती है ।
--
संक्षेप में यह कहना अनुचित न होगा  :
भाषा एक कला-विधा है !
अगली 'पोस्ट' में इस पर विस्तार से !

Significance of Art.
In the times of Plato and Aristotle, discussions were aplenty about the nature and role of ‘Art’. And a most famous quote which was ascribed to them was:
 “All Art is imitation of nature.”
In our times however, J.Krishnamurti turned this into even a more concise form by saying:
“All Art is imitation”.
We may assume J.Krishnamurti might have or haven’t gone through the thoughts of those old thinkers like Plato and Aristotle.
Whatever be the case, this may be pointed out that the root-stem in Sanskrit which gave rise to the English words 'emit', 'imitation', 'omit, and 'emotion' was the same संस्कृत प्रत्यय ’इम्’ / Sanskrit qualifying affix 'im' which takes the form अयम् / 'ayaM' and is used in the sense of masculine singular demonstrative pronoun 'this'.  'im' again takes the form इयम् / 'iyaM' to denote the feminine indicative pronoun 'this'.  अयम् आत्मा / ayaM  ātmā , इयम् माता / iyaM mātā mean : This 'Self' and 'This mother'. Again as suffix 'इम्' / 'iM' is the suffix used to make a noun an adjective.
Like in the words :
स्वर्णिम, svarṇima , रक्तिम, raktima , स्वनिम, svanima , रूपिम,  rūpima , आदिम, ādima अंतिम  aṃtima which mean :
Golden, blood-red, sonic, figurative, aboriginal, and last,
respectively, this means : of the kind of / 'like'.
Again अल् / 'al  and  अलं alaṃ which in Sanskrit mean completion, perfection are also प्रत्यय affixes, which are frequently found in varied forms in Arabic, French, German English and other many languages.
Let us consider the term 'Art' which is derived from Sanskrit word अर्थ  .
What do we mean by 'knowledge'?
Knowledge has two forms : First is the memory of the figurative and phonetic forms of the letters that constitute a specific word. And another is the memory of the object / mental impression associated with the object which we have in mind when we use the word.
Even more interesting is the fact that neither the word nor the meaning of the word that is supposed to convey the fact of the object described so could be a substitute for the real object or the feeling / mental impression associated with the object.
In simple way, the word 'food' could not be used to satisfy the hunger. The word 'water' could not quench the thirst.
But language has immense utility because we 'imitate' / 'translate' / transform an object of the material or abstract kind into a spoken and / or written word that effects the result.
So word is but imitation / translation / transformation.
Take the word 'figure'  
पाणिनी १/१/९ ’तुल्यास्य प्रयत्नं सवर्णं’
pāṇinī aṣṭādhyāyī 1/1/9 / tulyāsyaprayatnaṃ savarṇaṃ’
defines the 'similarity' of letters (phonetic, figurative or both).
Which gives us how ’प्र’-उपसर्ग > pra-upasarga  ’कृ’ धातु > kṛ dhātu gave us ’प्रकृ’ prakṛ > figure
and ’प्रकृति’ > prakṛti > figurative.
We could infer thereby All language is imitation of nature'
(by the way  प्रकृति /prakṛti translated into English is called nature)
And we could safely simplify the notion :
"All Art is imitation of nature"
into :
"All Art is imitation"
As remarked by J.Krishnamurti.
And use of the term 'nature' becomes just superfluous.
Conclusion  :
We can say Language is but an Art-form.
--
(In the next post the same theme in detail.)
--

.



Yemen, Arab, Somalia in ṛgveda

ऋग्वेद मण्डलं १, सूक्तं १६३,
यदक्रन्दः प्रथमं जायमान उद्यन्समुद्रादुत वा पुरीषात् ।
श्येनस्य पक्षा हरिणस्य बाहू उपस्तुत्यं महि जातं ते अर्वन् ॥१
यमेन दत्तं त्रित एनमायुनगिन्द्र एणं प्रथमो अध्यतिष्ठत् ।
गन्धर्वो अस्य रशनामगृभ्णात्सूरादश्वं वसवो निरतिष्ट ॥२
असि यमो अस्यादित्यो अर्वन्नसि त्रितो गुह्येन व्रतेन ।
असि सोमन् समया विपृक्त आहुस्ते त्रीणि दिवि बन्धनानि ॥३
त्रीणि त आहुर्दिवि बन्धनानि त्रीण्यप्सुत्रीण्यन्तः समुद्रे ।
उतेव मे वरुणश्छन्त्स्यर्वन्यत्रा त आहुः परमं जनित्रम् ॥४
--
ṛgveda maṇḍalaṃ 1, sūktaṃ 163,
yadakrandaḥ prathamaṃ jāyamāna udyansamudrāduta vā purīṣāt |
śyenasya pakṣā hariṇasya bāhū upastutyaṃ mahi jātaṃ te arvan |1
yamena dattaṃ trita enamāyunagindra eṇaṃ prathamo adhyatiṣṭhat |
gandharvo asya raśanāmagṛbhṇātsūrādaśvaṃ vasavo niratiṣṭa ||2
asi yamo asyādityo arvannasi trito guhyena vratena |
asi soman samayā vipṛkta āhuste trīṇi divi bandhanāni ||3
trīṇi ta āhurdivi bandhanāni trīṇyapsu trīṇyantaḥ samudre |
uteva me varuṇaśchantsyarvanyatrā ta āhuḥ paramaṃ janitram ||4
--
While going through regular routine daily पाठम् / pāṭham of ऋग्वेद / ṛgveda,
on 30-June 2016, at Navaghatkhedi, Barwah, M.P.   came across this सूक्तं / sūktaṃ 163 of मण्डलं / maṇḍalaṃ 1.
And at once the Geography of Yemen, Arab, Somalia came before my mind.
How categorically the description tallies with their geographical location on the earth this day too!
I'm not going to translate and elaborate this.
ऋग्वेद / ṛgveda further indicates by saying : 
त आहुः परमं जनित्रम् ॥४
ta āhuḥ paramaṃ janitram ||4 :
the this place was the cradle of human civilization indeed in a way. 
--

Monday, 1 May 2017

अवतार / avatāra / संस्कार / saṃskāra / पुनर्जन्म / punarjanma

Prologue :
While walking in a forest in शाहबाग / Shahbagh, I had repeatedly requested माँ / Ma to reveal Her true स्वरूप identity. माँ / Ma said,’Get me the thorn of a lime tree.’  A tiny berry which had purplish juice was peeled partially and served as an ink bottle. The lime tree thorn was the nib. There was no one else near us. With the improvised ink and nib, माँ / Ma wrote the word 'नारायण " /“Narayana” on my hand or my dress.”
    —Sri Gurupriya Devi, (Didi), Diaries, Vol II, p 83 (April 1927) ❤
--(श्री गुरुप्रिया देवी दीदी , डायरी, खंड II , पृष्ठ 83 -अप्रैल 1927 )

❤️
6:46AM
Me : Great ! http://shilpsnutrilife.blogspot.in/2014/06/all-about-karvandakaronda.html
All About Karvanda(karonda)
  All About Karvanda(karonda) Karonda is one of the many berry-like fruits believed to originate near the Himalayas, though som...
shilpsnutrilife.blogspot.com
But there is another tiny kind of this berry which has purple juice and I often savored it. So tiny that while plucking it got burst on the twig itself ... ! And this is the secret of माँ / Ma, She is said to be नारायणी / NarayaNI (The feminine form of नारायण / NarayaNa) They are Brother and Sister. The same नारायणी NarayaNI is Lord Shiva's Consort. I have also written about the etymology of नारायण / NarayaNa and this implies माँ Ma (Anandomoyee) was incarnation of The Divine Mother. The narration in the post that you shared in Facebook also affirms this. Because She told to devotee : This body has come (and is) the result of your prayers and aspirations, and not because of the past 'karma' which happens in the case of the ordinary mortal men.
(Incidentally, विष्णु / VishNu  as मोहिनी attracted Lord शिव / shiva , and that is another aspect why
नारायण /  NarayaNa and  नारायणी / NarayaNI are but two aspects / forms of   विष्णु / VishNu. This is वैदिक / Vaidic, पौराणिक / पौराणिक way of narration. We should not hurry to infer it was a biological relationship of the kind.)
? : Hmmm why would she say Narayana and not Narayani? I suppose it wouldn't matter given she's beyond name and form.
Me : yes, Reality in terms of words is extremely inexplicable and inexpressible ... And I wanted to point out only that She was an avatAra. Her story for us is understand that The Supreme Reality (Ishita/ IshTAr) comes on earth because of Her own volition and there is no cause and effect behind that.
Even Ramakrishna and Sri Ramana were though jnAnI were not avatAra like Rama, Krishna, Buddha or Kalki.
? _()_ it's my understanding that Ramana has had many divine incarnations. Did he not appear in form by His own will?
Me : Ramana and Ramakrishna had a 'past-birth' and 'karma' probably. Though again I doubt if Ramana was jnAnI only or avatAra (of Arunachala Shiva) like shankarAchArya...

? ShankarAchArya was avatAra also?
Me : yes, This has been described so, and all his life and whatever He did was an evidence that He had come (and not 'sent') for a special purpose...

? Thank you. My apologies for not being very well read or knowing about avatAras. I remember a dream as a child before birth and did not want to come to earth but it was insisted that I do...lovingly, but truly there was no choice.
Dream body was in child form
Me : your case is somewhat similar to mine. I wanted to come and had choices out of which this choice (parents) was the best suited to me. Though I had to face many hardships, but I'm happy for all and everything.

? : Often times I ask why I'm still here. Honestly. I feel I could just pray or be of good will without a body also. You remember choosing your birth?
Me : Oh! A long story indeed if I go on narrating but summarily remembering past life takes place in 2 ways. First according to Patanjali yoga-sutra : by way of 'saMyama' on 'sanskAra', another is on its own as if in dream or in waking-dreams.
I want to 'publish this dialogue (today's only) in blog... what do you think?
--

Ode to Reality.

Ode to Reality.
--
In your face, I see many faces,
In many faces I see but you!
Occasionally a bit sad,
Though watchful, witty.
Or just a fountain of joy immense.
Serene, silent, waters of Bliss.
Oh! In you I see many faces.
In many faces, I see but you!
Since times ancient-most,
When you were Sin,
The Moon The mind,
Since those times,
When you were Liz,
And since those,
When you were Monet.
And even much before those,
When you were गौरी / GaurI,
दुर्गा / Durga, काली / Kali, and ललिता / Lalita,
When I was just a vehicle for you !
The Lion, The सिंह / SiMha, The Sphinx,…
Though as Sphinx,
I was नृसिंह / NrSiMha too!
And through a few millennia later,
I was transformed into Leonardo da Vinci,
And transformed you into Mona the Lisa,
I never forgot you!
You were like सदाबहार / बारामासी / Vinca,
 छुई-मुई, लाजवन्ती or Mimosa,
And I painted your image,
Sculpted your forms as इष्टार / Ishtar,
The Liz, लक्ष्या / Lakshya, लक्ष्मी / LakshmI,
ललिता / Lalita, लास्या / LasyA,
लाजवंती / LajjavatI or Elizabeth,
In your face, I saw many faces,
In many faces I saw but you!
And you said unto me:
“This body is the manifestation of,
Your prayers and your aspirations,
And your earnestness and devotion.
This body has not come into being,
Because of past karm, -like yours,
And those innumerable mortal,
That wanders the face of Earth,
Though I am the Earth too,
And all they are but my children.
This body is but the form of the Formless,
The Mother Supreme,
-Of the Whole Existence.”
And you at once lost all form,
Alas, Since then I kept seeking you,
In all infinite forms,
Again and again,-desperately …
A forlorn child of you,
O Mother!
--

Saturday, 29 April 2017

इच्छा, आवश्यकता, सामर्थ्य और उपयोग

इच्छा, आवश्यकता, सामर्थ्य और उपयोग
--
प्राणिमात्र के जीवन में मन का रुझान इन चार तत्वों पर निर्भर करता है ।
बच्चा, युवा हो या वृद्ध सभी का जीवन इन चार प्रेरणाओं से संचालित होता है । बुद्धि के विकास के साथ मनुष्य इनमें से प्रत्येक को कम या अधिक महत्व देता है । समय के पैमाने पर भी इन चारों के महत्व में भिन्नता होती है । शरीर की आवश्यकताएँ होती हैं, मन की इच्छाएँ और बुद्धि की शक्ति / सामर्थ्य के अनुसार जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में दिखलाई देनेवाली संभावनाओं का उपयोग किया जाता है । इच्छा और बुद्धि जन्मजात भी होते हैं और समाज तथा परिवेश के साथ भी जन्म लेते हैं, उनके प्रभाव से ’मन’ को किसी विशिष्ट ढाँचे (माइन्ड-सेट) में ढाल देते हैं । समाज का हर मनुष्य एक-दूसरे से से प्रभावित होता है और उसे प्रभावित करता है । क्या इस पूरे चक्र < इच्छा, आवश्यकता, सामर्थ्य और उपयोग > की सीमाओं को मनुष्य स्वयं देख सकता है? या वह केवल इच्छा को सर्वाधिक महत्व देता हुआ, सुखी-दुखी होता रहता है? या किसी आदर्श, मान्यता, विश्वास, सिद्धान्त, या मत-विशेष में सर्वाधिक सुरक्षा या लाभ प्रतीत होने से उसका समर्थक होकर रह जाता है?
’जीवन में आगे बढ़ने’ की शिक्षा और आशीर्वाद भी प्रायः बड़े-बूढ़े देते हैं, उनकी शुभेच्छाओं पर संदेह करने का कोई कारण नहीं हो सकता, किन्तु यह ’आगे बढ़ना’ या विकास की नई ऊँचाइयाँ छूने का क्या अर्थ और प्रयोजन / औचित्य है?
हम नई प्रतिभाओं (बच्चों, युवाओं) से चमत्कृत होकर उन्हें प्रोत्साहित करते हैं उन्हें जो सम्मान, प्रशंसा, पुरस्कार मिलता है उससे एक ओर हमें भी खुशी अवश्य मिलती है किंतु हम इस तथ्य की उपेक्षा करते हैं कि जीवन में सचमुच आगे बढ़ने में ’स्पर्धा’ या प्रतिद्वन्द्विता हमारी क्षमताओं को कुण्ठित ही करती है । तब हमारे लिए ’जीवन में आगे बढ़ने’ का अर्थ बस सफलता, उपलब्धि, सम्मान, यश और धन-संपत्ति / सत्ता और शक्ति पाना भर रह जाता है ! इस प्रकार जिन्हें हम ’जीवन में आगे बढ़ो’, 'उन्नति की सीढ़ियाँ चढ़ो' का आशीर्वाद देकर प्रोत्साहित करते हैं क्या वे इस अंधी दौड़ में शामिल होकर अंततः जीवन में सफल या असफल हों, केवल निराशा, अवसाद या रिक्तता ही नहीं अनुभव करने लगते हैं जिसे दूर करने के लिए वे ’नए उत्साह’ के साथ और अधिक, -सामर्थ्य से बहुत अधिक परिश्रम करते हुए जीवन के किसी मोड़ पर अचानक विदा हो जाते हैं, इतिहास बन जाते हैं, या बस विस्मृत हो जाते हैं । क्या यह जानना आवश्यक नहीं कि इस सबका क्या प्रयोजन है, और जीवन में रिक्तता क्यों है? -क्यों अनुभव होती है, क्यों आती है?
--      
 

Thursday, 27 April 2017

किमाश्चर्यमत्र ! kimāścaryamatra !

आज की संस्कृत रचना
किमाश्चर्यमत्र  !
--
न अस्ति न भाति न दृश्यते न वर्तते
न एव करोति कर्म न गृह्णाति न गृह्यते ।
तदपि मोहयति सर्वान्मनो अनिर्वचनीयमहो !
अपि च स्वस्य वृत्तिः स्वेनैव प्रवर्तते यत् ।
प्रक्षिपति जाललूताम् लूतया तथैव जालम् ।
लूता असौ हि जालम् जालमसौ हि लूता ॥
वृत्तयस्त्वहं वृत्तिमाश्रिताः।
वृत्तयो मनः विद्ध्यहं मनः ॥
निगदति यदात्मवेत्ता श्रुत्वापि मूढबुद्धिः ।
न युज्यते विचारं यतो मनोनिरोधः ॥
--
अर्थ :
न तो इसका अस्तित्व है न यह दिखलाई देता है
न तो यह कर्म करता है न ग्रहण, - न ग्राह्य होता है  ॥
तथापि सबको मोहित करता है अनिर्वचनीय मन अहो !
आत्मा की ही वृत्ति जिसका उद्गम आत्मा ही है ॥
मकड़ी फैलाती है जाल मकड़ी ही है जाल उसका
मकड़ी ही होती है जाल, जाल ही मकड़ी भी ॥
"समस्त वृत्तियाँ 'अहं'-वृत्ति पर आश्रित हैं ।
वृत्तियाँ ही मन है इस प्रकार जानो मन को  ॥"
कहता है आत्मवेत्ता, सुनकर भी मूढ़बुद्धि
जिससे हो मनोनिरोध, विचार नहीं करता  ॥   

kimāścaryamatra  !
--
na asti na bhāti na dṛśyate na vartate |
na eva karoti karma na gṛhṇāti na gṛhyate ||
tadapi mohayati sarvān mano anirvacanīyamaho !
api ca svasya vṛttiḥ svenaiva pravartate yat ||
prakṣipati jālalūtām lūtayā tathaiva jālam |
lūtā asau hi jālam jālamasau hi lūtā ||
vṛttayastvahaṃ vṛttimāśritāḥ|
vṛttayo manaḥ viddhyahaṃ manaḥ ||
nigadati yadātmavettā śrutvāpi mūḍhabuddhiḥ|
na yujyate vicāraṃ yato manonirodhaḥ ||
--
Meaning :
(This 'Mind' ...)
Neither exists seen or is found as a thing.
Neither performs action, nor takes nor is grasped.
Even then fascinates all, Oh, Indescribable is the mind!
But the one's own thought that arises from the 'Self' only.
A spider projects a cobweb, which is its own cause.
The spider itself is the cobweb and cobweb itself the spider.
"Thoughts is the ego, for thoughts have ground in ego.
Thoughts is the mind, Know thus the mind!"
Teaches us the sage who knows the Truth,
Though is Listened to by the dull-witted,
Does not follow the enquiry to annihilate the mind.    



Tuesday, 25 April 2017

धर्म और अध्यात्म

धर्म और अध्यात्म
प्रश्न : समाज, राष्ट्र और विश्व के सन्दर्भ में :
धर्म और अध्यात्म में क्या अंतर है? क्या अध्यात्म धर्म का एक महत्वपूर्ण पक्ष है? या क्या, धर्म अध्यात्म का एक महत्वपूर्ण पक्ष है? या,क्या इन दोनों का परस्पर कोई संबंध ही नहीं है? क्या धर्म पूरी तरह से अध्यात्मरहित हो, यह संभव है? क्या अध्यात्म पूरी तरह से धर्मरहित हो यह संभव है?
उत्तर (१) अति संक्षिप्त में : अपने कर्तव्यों का निर्वहण करना धर्म है और परमचेतन को अनुभव करने की ललक आध्यात्मिकता है । जो आध्यात्मिक होता है वो धार्मिक भी होता है और जो धार्मिक होता है वह धीरे-धीरे आध्यात्मिक बन जाता है ।
प्रश्न : आप तो धर्म को परिभाषित करने लगे ! क्या भिन्न-भिन्न धर्मों के अनुयायी भी ऐसा ही सोचते हैं ?
उत्तर (१) : भिन्न-भिन्न धर्मों से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर (२) : वह, जिसका रुझान अध्यात्म की ओर होता है, ज़रूरी नहीं कि धार्मिक हो ही, ... यहाँ धर्म से मेरा मतलब है कर्म-काण्ड और रीति-रिवाज । धीरे-धीरे कैसे कोई आध्यात्मिक बन सकता है ... यह तो अपने भीतर से ही आता है । (अध्यात्म और धर्म) दोनों यद्यपि परस्पर सामञ्जस्य में कार्य करते हैं किंतु आवश्यक नहीं कि वे परस्पर निर्भर भी हों ही, इसे ’वेन-डायाग्राम’ की सहायता से समझा जा सकता है ।
उत्तर : वेन डायाग्राम - (इमेज संलग्न है ।)
उत्तर (१) : धर्म के अनुवाद के लिए ’रिलिजन’ शब्द का प्रयोग करने से असहमत हूँ । इसके लिए ’राइटियसनेस’ या ऐसा ही कोई दूसरा शब्द अधिक उपयुक्त होगा । और उसके लिए मेरा उत्तर यही होगा कि यदि आपके प्रश्न में ’धर्म’ का तात्पर्य उपासना-पद्धति  और अध्यात्मिकता का तात्पर्य स्पिरिच्युअलिटी है, तो मैं कहना चाहूँगा कि आध्यात्मिक रुचि रखनेवाला कोई किसी उपासना-पद्धति का आग्रह नहीं करेगा, जबकि किसी विशिष्ट उपासना-पद्धति का पालन / आग्रह करनेवाला व्यक्ति आध्यात्मिक हो ही, यह आवश्यक नहीं ।
रिलीजियस होने का मतलब है किसी विशिष्ट ’विश्वास’ / मान्यता का पालन / आग्रह, जबकि आध्यात्मिक होने का मतलब है सत्य क्या है इसकी खोज में रुचि और प्रयास । ... और धार्मिक होने का मतलब है कर्तव्यपरायण होना । (आंग्लभाषा के प्रयोग में अगर मेरी त्रुटि हो तो क्षमा करें )
उत्तर : आपकी आंग्लभाषा में कोई त्रुटि नहीं है, मेरी आंग्लभाषा भी ऐसी ही है । आपने जो कहा :
"आध्यात्मिक रुचि रखनेवाला कोई किसी उपासना-पद्धति का आग्रह नहीं करेगा, जबकि किसी विशिष्ट उपासना-पद्धति का पालन / आग्रह करनेवाला व्यक्ति आध्यात्मिक हो ही, यह आवश्यक नहीं ।"
पूर्णतः सत्य है । और इससे ’रिलीजन’ के अर्थ में ’धर्म’ और अध्यात्म (स्पिरिच्युअलिटी) का भेद पूरी तरह स्पष्ट हो जाता है । साधुवाद !
--

Monday, 24 April 2017

कर्म और प्रयास

कर्म और प्रयास
--
कर्म स्वभाव है, - मनुष्यमात्र क्षण भर भी कर्म किए बिना नहीं रह पाता । शरीर से न भी करे तो भी शरीर (साँस / प्राण) तो सतत कर्म में संलग्न है, जब तक मनुष्य जीवित है । या कहें कि तब तक । और ऊपरी तौर पर शरीर कर्म में संलग्न न भी हो तो या तो मनुष्य निद्रित या मूर्च्छित होता है, या किन्हीं विचारों के माध्यम से उसका मन कर्म में संलग्न होता ही है । यही मन जब कर्म को किसी ध्येय की प्राप्ति के साधन की तरह प्रयुक्त करता है तो इसे प्रयास कहते हैं । ध्येय सदा किसी काल्पनिक भविष्य में होता है और पूर्ण होने पर उसे ’वर्तमान’ में पाया जाता है । अतीत से भविष्य के लिए प्रेरणा मिलती है । कर्म और प्रयास दोनों का परिणाम / फल शुभ या अशुभ हो सकता है । संक्षेप में शुभ का परिणाम / फल शुभ और अशुभ का अशुभ तथा मिश्रित का मिश्रित होता है । शुभ से शान्ति, सुख और सन्तुष्टि मिलती है, अशुभ से अशान्ति, दुःख और असन्तुष्टि । मिश्रित से दुविधा, संशय, आशंकाएँ, विषाद, भय और व्याकुलता पैदा होते हैं । वे क्षणिक उत्तेजना से बुद्धि को मोहित कर ’सुख’ का आभास भी पैदा कर सकते हैं और प्रायः मनुष्य दुर्भाग्यवश इसे ’ध्येय’ की तरह ग्रहण कर लेता है । तब प्रयास किया जाता है । मनुष्य का इतिहास, वर्तमान और भविष्य शेष कथा है ।
(अंग्रेज़ी रूपांतरण नीचे देखें)
 --

Activity and Effort 
--
(See below the English Translation of the above Hindi text )
--
Activity is the nature of life and living beings - No one can live without activity of one or the other kind. Though externally one may look not engaged in any activity and just sitting still or idle, the mind incessantly keeps working internally as long one is alive. The breath continues working without effort on the part of the individual . No deliberate effort could stop breath from its natural flow, nor force upon it to take place. When one is not asleep or in a swoon, even then the thoughts keep the mind busy all the time though one may like or not. When the same mind that is caught in thought involuntarily without desire or aversion, without like or dislike, uses the thought as a means to achieve some goal, this is called effort. The goal happens to be in some imaginary future and always fulfilled in 'present' which is not imaginary. The Past prompts the future. The results of activity or effort could be auspicious or inauspicious, good or bad, pleasant or unpleasant, sweet or sour. It depends. In summary, The good results in good, while the bad in the bad, the evil in the evil. and likewise the mixed in the mixed. The good results in peace, happiness, joy and satisfaction. The bad results in misery, sorrow, unhappiness, and dissatisfaction, frustration. The mixed result in doubt, agony, anxiety, fear, depression, despair. Though often they seem to give a thrill also sometimes, that is mistaken for pleasure. Such a momentary thrill, excitement may look like hope and progress, development etc. and unfortunately one accepts this as a challenge, as a goal for which one makes more and more efforts of which some succeed while others fail. The past, future and the present are the rest of the history.
--          

Sunday, 16 April 2017

Easter, Estrogen, Androgen

ऋग्वेद > ṛgveda 
--
> स्तृभिः > stṛbhiḥ > by / by means of, stars (plural) > Cosmic Female Principle
 > तारकाः > tārakāḥ > stars (feminine, plural)
 > स्त्रीभिः > strībhiḥ > by / by means of, women (plural) > Cosmic Female Principle
 > अव स्तृ जन् > ava stṛ jan > Estrogen (hormone)
>  इन्द्रो जन् > indro jan > Androgen (hormone)
Indra has been the देवता > devatā - principle पुरुष > puruṣa (male) aspect,  
तारकाः > tārakāḥ / स्तृ > stṛ is the प्रकृति > prakṛti > female aspect of Cosmic Creation / Manifestation.
For ऋग्वेद > ṛgveda and all other वेद  > veda maintain that Creation~Manifestation~Dissolution of  Existence is a Cosmic Rhythm (ऋतं).  
जन् > जनयति > causes > gives birth . 
--

Saturday, 15 April 2017

The Sun rises in the East....

The Sun rises in the East.
The very name of awakening is rising up of the Sun.
Ishtar (The Egyptian Goddess) was the इष्टा / iṣṭā
- ईष्टा / īṣṭā the Vedik देवी / devī .
इश् > iś , > ईश् > īś , > ईशिता > īśitā
are synonymous of the Governing Principle the governs / rules over the Existence.
इष्ट / iṣṭa , इष्टा / iṣṭā , ईष्टा / īṣṭā , all come from the stem :
इश् > iś ,
that is again synonymous with उष् > uṣ , which is the stem of another Egyptian Goddess उषा / uṣā , ऊषा / ūṣā > also written as Uzza (another Egyptian Goddess)
Al Uzza, Al-Manat and Al-lat
or,
अल् / al , अल्का  alkā  / अलका  alakā that becomes 'all' is a prefix-stem (उपसर्ग)
and could be obviously declined as il / ul which are the Arabic / Persian prefixes.
 अल् / al is though another प्रत्याहार of  पाणिनी / pāṇinī , The distinguished grammarian of Sanskrit, and is like an acronym the short form that indicates the letters वर्ण / varṇa :
अ to ह of  His अक्षरसमाम्नाय .
उ / 'u' on the other hand is the middle of ॐ / om̐ (aum) and is the expression of all manifestation.
 Uzza  उष् > uṣ , उषा / uṣā , ऊषा / ūṣā, Manat >  म्ना / mnā > manifestation, and
and Lat  > लस् / लस्  (लास्ये) > las / las (lāsye) , to play / dance,
are the three forms of  देवी / devī , ईशिता > īśitā who is a इष्टा / iṣṭā , ईष्टा / īṣṭā.
म्ना / mnā, मा / मीयते, mā / mīyate , मन् > मनाति, man > manāti give us the word 'minute' and measurements of time and space.
Playful nature of देवी / devī , ईशिता > īśitā  इष्टा / iṣṭā , ईष्टा / īṣṭā .
Easter is the Divine aspect  ललिता / lalitā
Again इश् / iś (stem) , इष्टारः / iṣṭāraḥ (those who worship / desire, plural) indicate worship and desire was synonymous in Vedika parlance. And One who grants our wishes is worshiped.
To me Easter means all this.

Happy Easter!
--






Wednesday, 12 April 2017

अहम् शून्यं न वा एकम्

अहम् शून्यं न वा एकम्
--
A Sanskrit composition freshly done today :
अहम् शून्यं न वा एकम्
यदा यदा हि परं अहम्  |
यदा एकं अद्वितीयं
तदा परं-अपरं  अहम् ||
--
अर्थ :
'मैं' न तो शून्य अथवा एक हूँ जब जब मैं सत्मात्र (परब्रह्म) होता हूँ |
(किन्तु) जब एक की तरह समझा जाता हूँ तब अद्वितीय होता हूँ |
तब मैं परं तथा अपरं दोनों ही होता हूँ |
--
English version: 
ahaM shUnyaM na wA ekaM, yadA yadA hi paraM ahaM |
yadA ekaM advitIyaM, tadA paraM-aparaM ahaM ||
Meaning : I am not zero ('nothing' of bauddha) or 'one' (of VedAntins, or of those who proclaim 'He is one'), whenever I am Supreme.
Still when I am 'one', I am unique without the other. Yet I am the 'other' as well > para-ahaM is akin to para-brahma / para-Atman, while apara-ahaM is to multitude of many 'selves'.
--
Aperahama is Abraham in Maori (?)
--
Is He 'He'?
--
Come Feb. 1945, when I paid my first visit to the Holy Hill (Lord Arunacheshwara).
Though I was already somewhat aware about the Spiritual elder brother of Bhagavan Sri Ramana Maharshi, who had, referring to Sri Bhagavan as his elder brother had remarked while addressing a visitor devotee in these words :
"I earn 1000/- Rupees per month, my elder brother earns 10,000/- Rupees per month, why don't you earn at least 100/- Rupees per month?"
He was hinting at the spiritual prosperity.
His name was 'Sheshadri Swami', And one can sure visit the Ashram that came around in His name, adjacent to Sri Ramana Ashram in Tiruvannamalai.
I got a small book in Sri Ramanashramam bearing the title :
"Is He He?"
At once it struck me what might be asked / hinted at in that short book but full of deepest core-truth about the Supreme Reality.
I don't remember well what has been enunciated or said in that book, but the question that arose in my mind was :
Is The Supreme Reality / Ishvara could be called 'He'?
These deep and core ontological questions that are not superficial philosophical intellectual jugglery but of tremendous importance for any sincere serious seeker have always been discussed and raised in the teachings of Great Scholars like Shankaracharya and other great luminaries / Rishis of the yore.
Modern philosophy looks just a pale imitation of that.
In the same vein 'devI-atharvasheershaM' begins with :
DevI said : "....brahmAbrahmaNI, shUnyaM chAshUnyaM cha..."
Devi asserted that the Supreme being is 'shUnya' as well as 'ashUnya', thus eliminating the contradiction that is caused by these words.
DevI again asserted :
"I am Brahman as well a-brahman."
The Rishi were aware that 'Brahman' and 'a-brahman are 'concepts' only in the same way, as are 'zero' and 'one', So The Supreme Being could not be properly described as 'One' either.
And the categorization like brahma- parabrahma- aparabrahma is as much fictitious as is saying : He is 'He' or 'She', 'This' or 'That', 'Zero', 'One' or a multitude of names and forms.
--